बॉलीवुड स्टार्स कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और अनन्या पांडे फिल्म पति पत्नी और वो के बाद एक बार फिल्म में नजर आने वाले हैं. दोनों सितारे फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' (Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri) में फिर से काम करते दिखाई देंगे. कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की इस फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट आया है. इस फिल्म के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, इसकी रिलीज डेट में बदलाव किया गया है. फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' एक सप्ताह पहले रिलीज की जाएगी. इसके साथ ही फिल्म का क्लैश अगस्त्य नंदा (Agastya Nanda) की फिल्म 'इक्कीस' (Ikkis) से होगा. आइए जानते हैं कि ये दोनों फिल्में कब रिलीज होगीं.
फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' एक सप्ताह पहले होगी रिलीज
फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया है कि कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' 25 दिसंतबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. समीर विद्वांस के डायरेक्शन में बनने वालीये फिल्म पहले एक सप्ताह बाद रिलीज होने वाली थी. अगस्त्य नंदा की फिल्म 'इक्कीस' के मेकर्स ने भी घोषणा कर दी थी इसे 25 दिसंबर यानी क्रिसमस के मौके पर रिलीज किया जाएगा. इस तरह से फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' और फिल्म 'इक्कीस' का बॉक्स ऑफिस पर क्लैश होने वाला है.
#BreakingNews... KARTIK AARYAN - ANANYA PANDAY: 'TU MERI MAIN TERA, MAIN TERA TU MERI' TO RELEASE EARLIER – 25 DEC 2025 CHRISTMAS... Meet #Ray and his #Rumi... #TuMeriMainTeraMainTeraTuMeri – which reunites #KartikAaryan and #AnanyaPanday – will now release *one week earlier* –… pic.twitter.com/R2satwJgWL
— taran adarsh (@taran_adarsh) November 3, 2025
DHARMENDRA - AGASTYA NANDA - JAIDEEP AHLAWAT: DINESH VIJAN TO BRING 'IKKIS' ON CHRISTMAS… #Ikkis – a war-drama based on the life of Second Lieutenant #ArunKhetarpal #PVC – is set to release in cinemas worldwide on [Thursday] 25 Dec 2025 [#Christmas].
Post #Badlapur,… pic.twitter.com/AtOmz4LFQl
— taran adarsh (@taran_adarsh) November 3, 2025
अगस्त्य नंदा की फिल्म 'इक्कीस' सच्ची घटना पर है बेस्ड
बताते चलें कि श्रीराम राघवन के डायरेक्शन में बनने वाली अगस्त्य नंदा की फिल्म 'इक्कीस' सच्ची घटना पर आधारित है. इस फिल्म की कहानी परमवीर चक्र विजेता रहे अरुण खेत्रपाल की है. अरुण खेत्रपाल ने सिर्फ 21 साल में देश के लिए प्राण न्यौछावर कर दिए थे. 'इक्कीस' में अगस्त्य नंदा के साथ अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया नजर आएंगी जो इस फिल्म से डेब्यू करने वाली हैं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.
Subscribe Now
Enroll for our free updates