Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

नया साल आते ही Kartik Aaryan ने बदला अपना लुक, फैंस ने पूछ डाले लाख सवाल

Kartik Aaryan new beard: भूल भुलैया 2 स्टार कार्तिक आर्यन नए साल के मौके पर सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे थे. यहां पर उनके नए लुक ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा.

By: Shivani Duksh  |  Published: January 1, 2025 8:48 PM IST

नया साल आते ही Kartik Aaryan ने बदला अपना लुक, फैंस ने पूछ डाले लाख सवाल

बॉलीवुड सितारे आज सुबह से ही नए साल का जश्न मना रहे हैं. किसी ने रातभर जमकर पार्टी की तो कुछ ने भगवान का नाम लेकर नए साल का आगाज किया. इस लिस्ट में एक नाम बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) का नाम शामिल है. आज काम से समय निकालकर कार्तिक आर्यन सिद्धिविनायक के मंदिर पहुंचे थे. इस दौरान कार्तिक आर्यन भगवा रंग में नजर आए. इसी बीच सोशल मीडिया पर कार्तिक आर्यन का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो मेंकार्तिक आर्यन का नया लुक देखने को मिल रहा है. मंदिर पहुंचे कार्तिक आर्यन की वीडियो में दाढ़ी बढ़ी नजर आ रही है. वहीं कार्तिक आर्यन का हेटर स्टाइल भी अलग अलग सा दिख रहा है.

रातों रात बदला कार्तिक आर्यन का लुक

कार्तिक आर्यन के लुक में आए इस बदलाव को फैंस ने नोटिस कर लिया है. यही वजह है जो कुछ समय में ही कार्तिक आर्यन का ये लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. फैंस पूछ रहे हैं कि कार्तिक आर्यन का ये लुक किस फिल्म का है. अब ये तो हर कोई जानता है कि जल्द ही कार्तिक आर्यन करण जौहर की फिल्म तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी में नजर आएंगे.

कुछ समय पहले ही एक वीडियो शेयर करके कार्तिक आर्यन ने इस बात का ऐलान किया था. अब फैंस को लग रहा है कि ये लुक कार्तिक आर्यन की इसी फिल्म का है. ये फिल्म करण जौहर के साथ साथ कार्तिक आर्यन के लिए भी बेहद खास है. फिल्म भूल भुलैया 3 के हिट होने के बाद कार्तिक आर्यन को अपना सिक्का जमाने के लिए और भी हिट फिल्में देनी पड़ेंगी. सिद्धिविनायक के मंदिर में माथा टेककर कार्तिक आर्यन ने अपने नए साल की शुरुआत की है. इस दौरान मीडिया ने कार्तिक आर्यन को रंगे हाथों पकड़ लिया. वहीं कार्तिक आर्यन ने भी अपने फैंस और मीडिया के सामने खूब पोज दिए. आपको कार्तिक आर्यन का ये लुक कैसा लगा कमेंट करके जरूर बताएं. ऐसी ही और बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News) और एंटरटेनमेंट की खबर के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुड लाइफ....