Bollywoodlife Awards 2024: बेस्ट एक्टर बनते ही झूमे कार्तिक आर्यन, कहा, 'अभी और बेहतरीन परफॉर्मेंस...'

Kartik Aaryan on winning Bollywoodlife Awards 2024: बॉलीवुड फिल्म स्टार कार्तिक आर्यन ने बॉलीवुडलाइफ अवॉर्ड्स 2024 में बेस्ट एक्टर का खिताब अपने नाम किया। जिसके बाद फिल्म स्टार ने इस अवॉर्ड को पाकर शुक्रिया अदा किया है। यहां देखें वीडियो।

WrittenBy
By: Shivani Bansal | Published: March 28, 2024 6:23 PM IST

Kartik Aaryan on winning Bollywoodlife Awards 2024: 27 मार्च की शाम बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की एक और रंगीन शाम रही। जहां बॉलीवुड लाइफ.कॉम अवॉर्ड्स 2024 का धमाकेदार ऐलान किया गया। इस दौरान डिजिटल मीडिया के इस सबसे बड़े अवॉर्ड शो में कई सितारों ने अपने नाम खास अवॉर्ड्स हासिल किए। इसमें फिल्म स्टार कार्तिक आर्यन का भी नाम रहा। जिन्हें बेस्ट एक्टर पॉपुलर च्वॉइस की कैटेगरी में सम्मानित किया गया। फिल्म स्टार को ये अवॉर्ड उनकी सुपरहिट फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' के लिए दिया गया। इस सम्मान को पाकर खुद फिल्म स्टार भी बेहद खुश नजर आए।

बेस्ट एक्टर का बॉलीवुड लाइफ अवॉर्ड्स 2024 पाते ही खुशी से झूमे कार्तिक आर्यन

फिल्म स्टार कार्तिक आर्यन ने बॉलीवुड लाइफ अवॉर्ड्स 2024 में बेस्ट एक्टर का खिताब पाकर अपनी खुशी जाहिर की। फिल्म स्टार ने कहा, 'मैं बॉलीवुड लाइफ की ज्यूरी और फैंस को 'सत्यप्रेम की कथा' के लिए मुझे मिले इस बेस्ट एक्टर अवॉर्ड के लिए शुक्रिया कहना चाहता हूं। ये वाकई बेहद खास है। एक फिल्म के तौर पर ये किरदार मेरे दिल के बेहद करीब है। मैं खुद को मिले इस प्यार और सम्मान के लिए बेहद आभारी हूं। और मैं भविष्य में भी और ऐसे ही दिल को छूने वाली बेहतरीन परफॉर्मेंस लेकर आने के लिए बेहद उत्साहित हूं।' कार्तिक आर्यन का ये वीडियो एंटरटेनमेंट न्यूज में छाया हुआ है। जिसे आप यहां देख सकते हैं।

इमोशनल सामाजिक ड्रामा मूवी थी 'सत्यप्रेम का कथा'

जिन्हें जानकारी नहीं हैं उन्हें बता दें कि फिल्म स्टार कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी स्टारर मूवी 'सत्यप्रेम का कथा' एक इमोशन फैमिली ड्रामा मूवी थी। इस फिल्म में एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया था। जिसका रेप हो जाता है। इसके बाद वो इस ट्रॉमा से ही बाहर नहीं निकल पाती। ऐसे में कार्तिक आर्यन के आने से उसकी जिंदगी कैसे संवरती है। ये मूवी इसी पर आधारित है। अगर अभी तक आपने ये मूवी नहीं देखी है। तो इसे आप अमेजन प्राइम ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन का निभाया गया किरदार सत्तू दर्शकों के दिल में उतर गया था। यही वजह है कि बॉलीवुड लाइफ अवॉर्ड्स 2024 में भी कार्तिक आर्यन अपने इस किरदार में निभाई गई दमदार एक्टिंग की वजह से बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड को हासिल कर ले गए।