Also Read
'कसौटी जिंदगी के 2' एक बार फिर दर्शकों की नस-नस पकड़ने में कामयाब रहा है। शुरुआत से ही लगातार ये सीरियल प्रेरणा-अनुराग की प्रेम कहानी के चलते फैंस को दीवाना बनाए हुए था लेकिन अब इस सीरियल में कोमोलिका के किरदार में हिना खान की एंट्री लेकर क्रेज कई गुना बढ़ा दिया है। कोमोलिका के रुप में मेकर्स ने हिना खान का प्रोमो भी जारी कर दिया है जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है। अब बस इंतजार है हिना खान को सीरियल में एंट्री करते हुए देखने का।
खैर, अभी बीते एपिसोड में आपने देखा था कि किस तरह अनुराग (पार्थ समाथान) के साथ मिलकर प्रेरणा (एरिका फर्नांडीज) अपनी फ्रेंड की घर से भागकर शादी करने में मदद करती है। इसके बाद अनुराग और प्रेरणा को पुलिस पकड़ लेती है। इस दौरान अनुराग प्रेरणा का साथ देता है और उसकी ओर से स्टैंड लेता है।
अब आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुराग की मां मोहिनी पुलिस स्टेशन पहुंचकर उसकी जमानत कराएगी। लेकिन वो प्रेरणा की जमानत नहीं कराएगी बल्कि उल्टा उसे खरी-खोटी सुनाएगी। लेकिन ऐन मौके पर वहां नवीन पहुंच जाएगा और प्रेरणा की बेल करवाएगा। इसके बाद जब नवीन प्रेरणा के करीब आने की कोशिश करेगा। इसे देख अनुराग चिढ़ने लगेगा और उसे जलन का ऐहसास होने लगेगा।
इतना ही नहीं, आने वाले एपिसोड्स में अब आपको जल्द ही हिना खान भी नजर आने वाली है। आप देखेंगे कि अनुराग के पापा जहां उसकी शादी प्रेरणा से कराने की योजना बना रहे हैं तो वहीं, मोहिनी का कुछ और ही प्लान है। वो अनुराग की शादी अपने हाई क्लास स्टैंडर्ड को देखते हुए कोमोलिका से कराना चाहती है। जबकि नवीन प्रेरणा से शादी कर उसे अपनी पत्नी नहीं बल्कि उसका सौदा एक मंत्री से करना चाहता है। ये मंत्री कोई और नहीं कोमोलिका के पापा ही है। अब ये गुत्थी कब और कैसे खुलेगी, इस पर हमारी निगाह रहेगी। तब तक आप बताइए कि आपको ये सीरियल कैसा लग रहा है। अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में लिखकर दे सकते हैं।