Kasautii Zindagii Kay 2: हिना खान ने शुरू की शूटिंग, जल्द नजर आएगी टीवी की नई खूंखार वैंप 'कोमोलिका'

हिना खान के इस वीडियो को देखने के बाद उनके लाखों फैंस खुशी से फूले न समाने वाली स्थिति में होंगे।

WrittenBy
By: BollywoodLife | Published: October 11, 2018 3:33 PM IST

स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले एकता कपूर के रीबूट शो ‘कसौटी जिंदगी के 2’ को दर्शक काफी पसंद कर रहे है, इस शो ने छोटे पर्दे पर धमाकेदार वापसी की है। हालांकि अभी तक शो में खूंखार टीवी की वैंप ‘कोमोलिका’ के आइकॉनिक कैरेक्टर की एंट्री नहीं हुई है। इस रोल में दर्शकों को हिना खान का बेसब्री से इंतजार है और ये इंतजार अब जल्दी ही खत्म भी होने वाला है। इसकी वजह ये है कि हिना खान ने इस टीवी शो के लिए शूटिंग शुरू कर दी है और इसकी जानकारी उनके इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किए एक वीडियो से मिली है। हिना खान कार में बैठकर अपने शूट के लिए जा रही हैं और साथ ही उन्होंने कैप्शन दिया है- न्यू जर्नी बिगेंस यानि की नये सफर की शुरुआत।

हिना खान के इस वीडियो को देखने के बाद उनके लाखों फैंस खुशी से फूले न समाने वाली स्थिति में होंगे। इस टीवी सीरियल को शुरू हुए महज दो ही हफ्ते हुए हैं और ये टीवी शो अपने पुराने सीरियल की ही तरह दर्शकों का प्यार पाने में सफल रहा है। लेकिन जब से ये सीरियल शुरू हुआ है, तब से सबसे ज्यादा बात 'कोमोलिका' की ही हो रही है। प्रोड्यूसर एकता कपूर ने इसे लेकर काफी सतर्कता भी बरती है और अभी तक भी आधिकारिक रुप से कोमोलिका के किरदार में हिना खान के नाम का ऐलान नहीं किया है। एकता अपने दर्शकों की नब्ज से अच्छी तरह से वाकिफ हैं और उन्हें जोर का झटका धीरे से देना बाखूबी आता है। ऐसे में हिना खान भी उनका यही तुरुप का इक्का है जिसे सही वक्त पर ही सबके सामने लाया जाएगा। या फिर कहें की सीधे टीवी सीरियल में ही उनकी एंट्री दिखाई जाएगी।

लेकिन बातें यूं ही नहीं बन रही है। बॉलीवुड लाइफ हिंदी अपनी एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में पहले ही इस रोल के लिए हिना खान के नाम पर मोहर लगा चुका है। अब एक एक करके टीवी स्टार्स भी कोमोलिका के किरदार के लिए हिना खान का नाम खुलकर ले रहे हैं। पुराने सीरियल में इस किरदार को निभा चुकी उर्वशी ढोलकिया ने भी अपने आइकॉनिक रोल के लिए हिना खान को बधाई दी थी। वहीं, बीते दिनों, हिना के अच्छे दोस्त विकास गुप्ता ने भी इसकी पुष्टि करते हुए कहा था, 'हिना इस शो की सारी स्टार कास्ट में सबसे बेहतरीन एक्टर है। वहीं असली ‘कमोलिका’ है।'

बॉलीवुड के किस्सो-कहानियों और चटपटी खबरों की दुनिया में बने रहें और ज्यादा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें