Also Read
टीवी के दर्शकों को जहां 'बिग बॉस 12' और 'खतरों के खिलाड़ी 9' जैसे जबरदस्त शोज का बेसब्री से इंतजार है वहीं डेली सोप के दर्शक कसौटी जिंदगी के का तहेदिल से इंतजार कर रहे है। इस बात में कोई शक नहीं है कि आने वाले दिनों में टीवी के फैंस को एक से बढ़कर एक धमाकेदार शो मिलने वाले है। बात की जाए कसौटी जिंदगी के की तो इस सीरियल के लिए एकता कपूर दर्शकों की उत्सुकता को बढ़ाने के लिए कोई भी कसर नहीं छोड़ रही है।
अभी तक इस शो के लिए सिर्फ एरिका फर्नांडीस के नाम की ही आधिकारिक घोषणा की गई है। इसके अलावा सीरियल के दूसरे प्रोमो की शूटिंग के दौरान एरिका के साथ पार्थ समाथान को भी देखा जा चुका है, जिससे साफ हो चुका है कि इस शो में पार्थ में होंगे। इस शो के लिए तीसरा नाम जो सबसे ज्यादा आ रहा है वह है हिना खान का। खबरों के मुताबिक हिना खान इस सीरियल में कोमोलिका वाले किरदार में नजर आएंगी।
जहां लोग ये मान के चल रहे थे कि हिना खान ही कोमोलिका बनने वाली है वहीं बीते दिनों एकता कपूर ने एक तस्वीर को साझा किया, जिससे इस बात का अंदाजा लगाया जाने लगा कि कोमोलिका के रुप में हिना नहीं बल्कि क्रिस्टल डिसूजा नजर आने वाली है। इस तस्वीर को आप यहां पर देख सकते है।
अब सभी लोग काफी कन्फ्यूज हो चुके है क्योंकि एकता के इस पोस्ट से यही लग रहा है कि हिना इस सीरियल का हिस्सा नहीं है। वहीं अब एकता ने ऐसा बयान दे दिया है कि लोग और भी ज्यादा कन्फ्यूज हो जाएंगे।
दरअसल एक इंटरव्यू के दौरान जब एकता से पूछा गया कि क्या हिना खान ही कोमोलिका बनने वाली है ? तो टीवी की इस क्वीन ने जवाब दिया कि वह बहुत बड़ी टीवी एक्ट्रेस है जिसने कई सकारात्मक रोल अदा किए है...अब आप अंदाजा लगा सकते है।
अब एकता ऐसा क्यों कह रही है ये तो आने वाले दिनों में ही पता लग पाएगा। वैसे हिना खान ने इस प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए एक इंटरव्यू मैं ऐसा नहीं कहूंगी कि ऐसा नहीं हो रहा है लेकिन मैं आपको यही कहना चाहती हूं कि आप आधिकारिक घोषणा का इंतजार करिए। हां मैं एकता से मिली हूं और इसी वजह से लोग इस बारे में बात करने लगे है। खैर मैंने अभी तक इस शो को साइन नहीं किया है। अब किसी को नहीं पता है कि हमारे बीच क्या बातचीत हुई है इसलिए अभी आप निर्माताओं के फाइनल अनाउंसमेंट करने दीजिए। जहां हिना ने लगभग इस खबर को कन्फर्म कर दिया है वहीं एकता का बयान असमंजस में डालने वाला है।
ऐसा भी हो सकता है कि हिना खान कोमोलिका वाले रोल के लिए नहीं बल्कि किसी ओर रोल के लिए एकता से मिली है और एकता का अपने बयान द्वारा ये कहना हो कि हिना ‘कसौटी जिंदगी के’ में सकारात्मक रोल अदा करने वाली है। वैसे आपका इस बयान पर क्या विचार है? कमेंटबॉक्स में जरुर बताए।