कम वक्त में इंस्टाग्राम पर छाई कैटरीना कैफ, जानिए कितने मिलियन फॉलोअर हैं इनकी अदाओं के

अक्सर सोशल मीडिया से दूर रहने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ फेसबुक के बाद इंस्टाग्राम अकाउंट में सक्रिय हुई हैं। उनके फैन्स को यह जानकर हैरानी होगी की बहुत कम वक्त में उनके 1 मिलियन फोल्लोवेर्स बन गए हैं।

WrittenBy
By: Ujwala Dharpawar | Published: April 29, 2017 4:08 PM IST

अक्सर सोशल मीडिया से दूर रहने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ फेसबुक के बाद इंस्टाग्राम अकाउंट में सक्रिय हुई हैं। उनके फैन्स को यह जानकर हैरानी होगी की 24 घंटे में 1 मिलियन फोल्लोवेर्स बन गए हैं। इससे पता चलता हैं की कैटरीना को उनके फैन्स की कदर चाहते हैं। अपने फैन्स को लुभाने के लिए 26 अप्रैल को कैटरीना ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया। और इसके साथ ही 27 अप्रैल को उन्होंने एक फोटो पोस्ट की। इस फोटो में उन्होंने अपने हाथ में एक कागज पकड़ा हुआ था। इसमें लिखा था हम अप्रैल 27 मिलते हैं। जैसे ही इंस्टाग्राम अकाउंट पर कैटरीना कैफ एक्टिव हुए वैसे ही आलिया भट्ट ने उन्हें वेलकम करते हुए तस्वीर रीपोस्ट की। साथ ही, सलमान खान ने भी अपनी हिरोइन कैटरीना कैफ को इंस्टाग्राम पर वेलकम और लिखा, कृपया जल्दी से द टाइगरेस जिंदा है कैटरीना कैफ को इंस्टाग्राम पर वेलकम करें। [इसे भी पढ़े: सलमान खान ने शेयर किया 'ट्यूबलाइट' का नया पोस्टर, साथ में फैन्स को दी एक गुड न्यूज भी]

कैटरीना ने देर से ही सही सोशल मीडिया की बढ़ती अहमियत जान गई हैं। साइट से जुड़ने के महज कुछ घंटों के भीतर करीब चालीस लाख लोगों ने उनके पेज को लाइक किया था। लेकिन अब 24 घंटे के भीतर ही उनके 1 मिलियन फोल्लोवेर्स बन गए हैं। [इसे भी पढ़े: 10 दिन की छुट्टियाँ मनाके विदेश लौटी देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा, सामने आई तस्वीरें]

कैटरीना इस वक्त सलमान खान के साथ ‘टाइगर जिंदा है’ की शूटिंग में बिजी हैं। दोनों चार साल बाद बड़े पर्दे पर एक साथ दिखाई देंगे। फिल्म को 'सुल्तान ' के डायरेक्टर अली अब्बास जफर डायरेक्ट कर रहे हैं। 'टाइगर जिंदा है' की कहानी वर्तमान समय की होगी और इसके किरदार की उम्र में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया है। कैटरीना एक बार फिर ज़ोया का किरदार निभाएंगी। लगातार तीन फ्लॉप फिल्मों के बाद कैटरीना का करियर डगमगा गया है, लेकिन 'टाइगर जिंदा है' से उन्हें सहारा मिल सकता है। ‘टाइगर जिंदा है’ के अलावा कैटरिना रणबीर कपूर के साथ उनकी ‘जग्गा जासूस’ में भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का निर्देशक अनुराग बासु हैं जिन्होंने ‘बर्फी’ फिल्म बनाई थी। वैसे जग्गा जासूस अब फाइनली 14 जुलाई 2017 को रिलीज होगी।

This is me in the morning .... #iwokeuplikethis .... (or maybe ...??)

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) on

new beginnings ... coming from my happy place #helloinstagram

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) on