Katrina Kaif को नहीं आती नींद तो विक्की कौशल करते हैं ये काम, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

Katrina Kaif: एक्ट्रेस कटरीना कैफ ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा करते हुए बताया कि जब उन्हें नींद नहीं आती तो विक्की कौशल उनके लिए गाना गाते हैं।

WrittenBy
By: Pratibha Gaur | Published: October 27, 2022 7:37 PM IST

Katrina Kaif And Vicky Kaushal: बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ (Katrina Kaif) इन दिनों अपकमिंग फिल्म 'फोन भूत (Phone Bhoot)' को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में कटरीना एक भूत का किरदार निभा रही हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसमें एक्ट्रेस की कॉमिक टाइमिंग को लोगों ने काफी पसंद किया था। गुरमीत सिंह के निर्देशन में बनीं फिल्म 'फोन भूत' 4 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। यही कारण है कि इन दिनों कटरीना कैफ अपनी अपकमिंग फिल्म का जोरों-शोरों से प्रमोशन कर रही हैं। हाल ही में पिंकविला को कटरीना कैफ ने एक इंटरव्यू दिया, जिसमें एक्ट्रेस ने खुलासा करते हुए बताया कि जब उन्हें नींद नहीं आती है तो विक्की क्या करते हैं।

कटरीना को लौरी गाकर सुलाते हैं विक्की कौशल

एक इंटरव्यू के दौरान कटरीना से जब पूछा गया कि उन्हें विक्की की कौन-सी आदत सबसे ज्यादा पसंद है तो इस पर एक्ट्रेस ने बताया, "मुझे लगता है कि वह डांस करना और गाना गाना बहुत ही ज्यादा पसंद करते हैं। जब वह डांस करते हैं और उन्हें जो खुशी होती है, वह वास्तव में देखने में बहुत ही ज्यादा खूबसूरत चीजों में से एक है। वह एक अच्छे सिंगर भी हैं और कई बार जब मुझे नींद नहीं आती है तो मैं विक्की से गाना गाने के लिए कहती हूं और वह मेरे लिए ऐसा करते हैं।"

वहीं जब कटरीना से पूछा गया कि आपको विक्की की कौन-सी आदत सबसे ज्यादा खराब लगती है तो इस पर एक्ट्रेस ने कहा, "कभी-कभी वह बहुत जिद्दी हो जाते हैं।"

'फोन भूत' की कास्ट

गुरमीत सिंह द्वारा निर्देशित 'फोन भूत' में कटरीना के अलावा एक्टर ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म में दिग्गज एक्टर जैकी श्रॉफ नेगेटिव किरदार में नजर आएंगे। 'फोन भूत' के अलावा कटरीना कैफ एक्टर सलमान खान के साथ फिल्म 'टाइगर 3' में भी नजर आएंगी। यह फिल्म साल 2023 में रिलीज होगी।