Katrina Kaif shares first glimpse of Vihaan wishing Vicky Kaushal: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के लिए बीता दिन बेहद खास था. बीते दिन ही विक्की कौशल ने अपना 38वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है. इस खास मौके पर कटरीना कैफ ने सोशल मीडिया की दुनिया को हिलाकर रख दिया है. दरअसल बीती रात विक्की कौशल को विश करने के लिए कटरीना कैफ ने एक पोस्ट शेयर की है. इस पोस्ट में तस्वीरें शेयर करते हुए कटरीना कैफ ने अपने बेटे विहान की झलक फैंस को दिखा दी है. बस फिर क्या था. कटरीना कैफ और विक्की कौशल के फैंस के बीच हंगामा मच गया. कटरीना कैफ ने अपने बेटे विहान के साथ खास अंदाज में विक्की कौशल को जन्मदिन की बधाई दी है. तस्वीरें शेयर करते हुए कटरीना कैफ ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे... ये वही जगह है. 2 सालों में कितना कुछ बदल चुका है. दुआएं, धैर्य और फेथ... आज हम तुम्हारा जन्मदिन अपने बेटे के साथ मना रहे हैं. मेरा दिल आज बहुत खुश है. बीते कुछ सालों में तुम मेरे पिलर बने हो. तुमने मुझे प्यार की रोशनी दिखाई. मेरे लिए तुम 99 प्रतिशत संत इंसान हो.'
अपने दिल की बात लिखते हुए कटरीना कैफ ने लिखा, 'मैं तुमसे प्यार करती इसलिए नहीं कि तुम एक अच्छे इंसान हो बल्कि इसलिए कि तुम मुझे एंटरटेन करते हो. मेरे हर सवाल का तुम्हारे पास जवाब है. ऐसा हो ही नहीं सकता कि मुझे किसी सवाल का जवाब न मिले. हां अब ये लड़का माइथॉलॉजी, ओआई, वॉचरप्रूफिंग, मेकअप, हैल्थ, बिजनेस ऑल व्हाट इफ में एक्सपर्ट बन चुका है. हमारे बीच क्या चल रहा है उसे सब पता है. जन्मदिन के मौके पर मैं तुम्हारे साथ कुछ ज्यादा समय बिताना चाहती हूम. मैं तुम्हारे लिए ब्लैक कॉफी बनाना चाहती हूं ताकि तुम्हारे उठने के बाद अपने सवाल पूछ सकूं.'
View this post on Instagram
तस्वीर में कटरीना कैफ और विक्की कौशल अपने बेटे विहान के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं. कटरीना कैफ और विक्की कौशल के बेटे को देखकर फैंस के बीच हंगामा मच गया है. लोग लगातार सोशल मीडिया पर कटरीना कैफ और विक्की कौशल के बेटे के बारे में बात कर रहे हैं. फैंस का कहना है कि अब तो कटरीना कैफ और विक्की कौशल को अपने बेटे की शक्ल फैंस को दिखा देनी चाहिए. पहली बार कटरीना कैफ और विक्की कौशल को इस तरह विहान के साथ देखा गया है. एंटरटेनमेंट की ऐसी ही खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…