Katrina Kaif ने बेटे विहान संग की मस्ती, एक्ट्रेस ने पहली बार तस्वीरें शेयर कर लिखा- 'बेस्ट बर्थडे'

Katrina Kaif Son Vihaan Photos: बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ ने पहली बार बेटे विहान के साथ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. उनकी इन तस्वीरों काफी पसंद किया जा रहा है.

WrittenBy
By: Shashikant Mishra | Published: July 19, 2026 12:56 PM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ (Katrina Kaif) बीते साल 2025 में बेटे विहान की मां बनी थीं. उन्होंने अभी तक बेटे के साथ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर नहीं की थीं. अब कटरीना कैफ ने बेटे विहान की झलक दिखाई है. एक्ट्रेस ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह अपने बेटे के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं. इसके अलावा एक तस्वीर में कटरीना कैफ अपने पति विक्की कौशल भी दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने बेटे विहान की तस्वीरों के साथ प्यारा कैप्शन लिखा है. कटरीना कैफ की बेटे के साथ की तस्वीरों को काफी पसंद किया जा रहा है और फैंस इन पर रिएक्शन दे रहे हैं.

कटरीना कैफ की तस्वीरों फैंस और सिलेब्स ने लुटाया प्यार

कटरीना कैफ ने बेटे के साथ की तस्वीरें शेयर कर फैंस का संडे बना दिया है. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनके विहान की झलक दिख रही है और पति विक्की कौशल भी नजर आ रहे हैं. एक तस्वीर में आप देख सकते हैं कि विहान अपनी मां के चेहरे के साथ खेल रहा है. एक तस्वीर में कटरीना कैफ बेटे के पैर को किस कर रही हैं. एक्ट्रेस ने भले ही बेटे की तस्वीरें शेयर की हैं लेकिन उसका चेहरा नहीं दिखाया है. कटरीना कैफ का बेटे के साथ ये पहला बर्थडे था तो उनके लिए काफी खास था. उन्होंने इन फोटोज के साथ कैप्शन लिखा है, 'आप मेरे लिए सबसे अनमोल आशीर्वाद हो, जिसके लिए मैं हमेशा शुक्रगुजार रहती हूं. सबसे अच्छा जन्मदिन.' पति के लिए लिखा है, 'आप भी कुछ कम नहीं हैं.' कटरीना कैफ की इस पोस्ट पर फैंस के साथ ही सेलिब्रिटीज ने भी रिएक्शन दिया है. ईशान खट्टर, नील नितिन मुकेश, वाणी कपूर, अदिति राव हैदरी, जोया अख्तर, दीया मिर्जा, अथिया शेट्टी, सोफी चौधरी जैसे सितारों ने फोटोज पर प्यार लुटाया है.

8 महीने का हो चुका कटरीना कैफ का बेटा विहान

बताते चलें कि कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने काफी समय तक एक-दूसरे को डेट किया था, हालांकि इस बात को ऑफिशियल नहीं किया था. कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने साल 2021 में शादी की थी. ये कपल साल 2025 में बेटे विहान का पेरेंट्स बना था. कटरीना कैफ और विक्की कौशल का बेटा विहान 8 महीने का हो चुका है. इस स्टार कपल के तमाम चाहने वाले फैंस को इंतजार है कि कब विहान का फेस सामने आएगा. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.

About the Author

Shashikant Mishra

Shashikant Mishra

शशिकांत मिश्र 10 साल से खबरों की दुनिया में हैं. अब इनका सफर बॉलीवुड लाइफ के साथ आगे बढ़ रहा है. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की हर गतिविधि पर पैनी नजर रखते हैं और लोगों तक तेजी से खबरें पहुंचाते हैं. इसके साथ ही सिनेमा की दुनिया से जुड़े सितारों की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की जानकारी लेकर आते हैं. रिसर्च बेस्ड आर्टिकल लिखने में दिलचस्पी रखते हैं. फिल्मी गलियारों में रहने वाले कई सितारों का इंटरव्यू किया है. इन्होंने राजस्थान पत्रिका, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स में काम किया है. इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स की डिग्री ली है.