Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

KBC PROMO Out: अमिताभ बच्चन के शो 'केबीसी' का प्रोमो हुआ जारी, इस बार महिलाओं को किया बिग बी ने समर्पित

आने वाले सोमवार से आप इस शो को हफ्ते के पांच दिन लगातार सोनी टीवी के चैनल पर रात 9 बजे देख सकेंगे।

By: Shivani Bansal  |  Published: August 29, 2018 3:39 PM IST

KBC PROMO Out: अमिताभ बच्चन के शो 'केबीसी' का प्रोमो हुआ जारी, इस बार महिलाओं को किया बिग बी ने समर्पित

अमिताभ बच्चन का सुपरहिट टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' एक बार फिर टीवी स्क्रीन पर लौटने वाला है और इसका पहला प्रोमो जारी हो गया है। हमेशा की तरह इस बार भी इस शो के लिए दर्शकों में क्रेज जारी है और इसका अंदाजा इस शो को लेकर बने फैंस के उत्साह से साफ पता लग जाता है। ये शो सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे सोनी टीवी पर प्रसारित किया जाएगा।

इस शो के पहले प्रोमो को जारी करते हुए मेकर्स ने लिखा है, 'आ रहा है वो मंच जहां 18 सालों से महिलाएं दे रही हैं पुरुषों को बराबरी की टक्कर। ये हैं केबीसी का हिंदोस्तान।' शो का प्रोमो भी बड़ा मजेदार है और इसमें उन महिलाओं की झलक दिखाई गई हैं जो इस गेम शो से न सिर्फ भारी भरकम राशि जीत कर घर लेकर गईं है बल्कि वो महिलाएं भी जिनके चुटीले अंदाज ने शो पर बिग बी की भी बोलती बंद करा दी है। देखिए इस शो का प्रोमो वीडियो।

आने वाले सोमवार से आप इस शो को हफ्ते के पांच दिन लगातार सोनी टीवी के चैनल पर रात 9 बजे देख सकेंगे। बता दें कि हमने सुबह ही आपको जानकारी दी थी कि सलमान खान का टीवी शो 'दस का दम' ऑफ एयर होने वाला है। ये शो 7-8 सितंबर को आखिरी बार प्रसारित होना है जबकि केबीसी इससे पहले ही जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में सलमान खान के शो की जगह अब बिग बी का शो नहीं बल्कि उन्ही के भाई सोहेल खान का कॉमेडी रियल्टी शो 'कॉमेडी सर्कस' ले सकता है। ये जानकारी डीएनए को सूत्र ने दी थी। इस शो को सोहेल खान बीते कई साल से जज करते आ रहे हैं। शो में बतौर जज उनके साथ अर्चना पूरन सिंह भी नजर आती है।

बॉलीवुड के किस्सो-कहानियों और चटपटी खबरों की दुनिया में बने रहें और ज्यादा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


About the Author

Shivani Bansal