Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Kesari 2 Box Office Collection Day 2: अक्षय कुमार की मूवी ने दूसरे दिन लगाई बड़ी छलांग, दो दिनों में कर डाला इतना कलेक्शन

Kesari 2 Box Office Collection Day 2: अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी 2' ने बेहद ही शानदार ओपनिंग की थी, वहीं दूसरे दिन मूवी ने बड़ी छलांग लगाई है. यहां जानें मूवी ने दूसरे दिन कितना कलेक्शन किया है.

By: Pratibha Gaur  |  Published: April 20, 2025 8:48 AM IST

Kesari 2 Box Office Collection Day 2:  अक्षय कुमार की मूवी ने दूसरे दिन लगाई बड़ी छलांग, दो दिनों में कर डाला इतना कलेक्शन

Kesari 2 Box Office Collection Day 2: अक्षय कुमार (Akshay Kumar), आर माधवन (R Madhavan) और अनन्या पांडे की फिल्म 'केसरी 2' (Kesari 2) कल यानी 19 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी. यह मूवी लोगों को काफी पसंद आ रही है, दर्शक 'केसरी 2' की कहानी से लेकर कास्ट की एक्टिंग और डायरेक्शन की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं. ओपनिंग डे पर मूवी को शानदार रिस्पांस मिला और केसरी 2 ने जबरदस्त कलेक्शन किया था, ऐसे में अब सबकी निगाहें फिल्म के दूसरे दिन के आंकड़ों पर टिकी हैं. बॉलीवुडलाइफ की इस रिपोर्ट में जानें 'केसरी 2' (Kesari 2) ने दूसरे दिन कितना कलेक्शन किया है?

केसरी 2 (Kesari 2) ने दूसरे दिन किया इतना कलेक्शन

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक जहां करण सिंह त्यागी के निर्देशन में बनी फिल्म 'केसरी 2' (Kesari 2) ने ओपनिंग डे पर 7.84 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था तो वहीं दूसरे दिन भी मूवी ने शानदार प्रदर्शन किया है. सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार 'केसरी 2' ने दूसरे दिन 9.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है और इस हिसाब से देखा जाए तो इन दो दिनों में मूवी ने 17.34 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. हालांकि अभी तक यह फिल्म के कलेक्शन का केवल अर्ली एस्टीमेट है, मूवी का आधिकारिक आंकड़ें आना तो अभी बाकी है.

'केसरी 2' की कहानी और कास्ट

एंटरटेनमेंट न्यूज (Entertainment News) के मुताबिक 'केसरी चैप्टर 2' करण सिंह त्यागी की पहली डायरेक्टोरियल फिल्म है. यह मूवी 13 अप्रैल 1919 में अमृतसर के जलियांवाला बाग में हुए नरसंहर और अंग्रेजी हुकुमत पर प्रहार को लेकर बनी है. साल 1919 में लोग बैसाखी मनाने के लिए पंजाब के जलियांवाला बाग में इकट्ठा हुए थे और इस दौरान अंग्रेजी सरकार के जर्नल डायर ने निहत्थों और मासूम लोगों पर गोलियां चलवा दी थीं. इस नरसंहार में जवानों के साथ-साथ बच्चों, औरतों और बुजुर्गों ने भी अपनी जान गंवाई थी. इस घटना के बाद सी. संकरन नायर ने अंग्रेजी सरकार को कोर्ट तक घसीटा था और उन्हें घुटनों पर ला दिया और फिल्म 'केसरी 2' सी. संकरन नायर की जिदंगी से प्रेरित है. इस मूवी में जहां अक्षय कुमार सी. संकरन नायर का रोल निभा रहे हैं तो वहीं एक्ट्रेस अनन्या पांडे भी मुख्य रोल में नजर आ रही हैं. मूवी में एक्टर आर माधवन नेगेटिव रोल में हैं.