Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Kesari 2 Box Office Collection: 'केसरी 2' बनेगी बॉक्स ऑफिस का सिकंदर? प्रीडिक्शन से इतने करोड़ बटोरेगी अक्षय कुमार की ये नई फिल्म

Kesari 2 Box Office Collection: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी नई फिल्म 'केसरी 2' लेकर आ रहे हैं. अंदाजा लगाया जा रहा है कि अक्षय की ये नई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त ओपनिंग कर सकती है.

By: Mishra Rajivranjan  |  Published: April 3, 2025 9:33 AM IST

Kesari 2 Box Office Collection: 'केसरी 2' बनेगी बॉक्स ऑफिस का सिकंदर? प्रीडिक्शन से इतने करोड़ बटोरेगी अक्षय कुमार की ये नई फिल्म

Kesari 2 Box Office Collection: हाल ही रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कर नहीं पाई. जिसके बाद अब लोग आने वाली फिल्मों का इंतजार कर रहे हैं. इसी महीने अक्षय कुमार की 'केसरी 2' और सनी देओल की 'जाट' भी रिलीज हो रही है. ऐसे में फैंस को इन फिल्मों से काफी उम्मीद है. 'केसरी 2' से अक्षय कुमार धमाल मचाने के मूड में हैं. हाल ही में आया फिल्म का टीजर लोगों ने खूब पसंद किया है. टीजर आने के बाद इस फिल्म का क्रेज और भी बढ़ गया है. ऐसे में चलिए जानते हैं कि केसरी 2 अपने ओपनिंग डे पर कितने करोड़ की कमाई कर सकती है.

ओपनिंग डे पर 'केसरी 2' कमाएगी करोड़ों

फिल्म ‘केसरी 2’ 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. यह कोर्टरूम ड्रामा फिल्म है जो जलियांवाला बाग में हुए हत्यकांड पर आधारित है. फिल्म में अक्षय कुमार, अनन्या पांडे और आर माधवन लीड रोल में दिख रहे हैं.

पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक बताया जा रहा है कि ‘केसरी 2’ अपने रिलीज के पहले दिन 7 करोड़ रुपये का बिजनेस कर सकती है. हालांकि ये सिर्फ एक अंदाजा है सही आंकड़े तो फिल्म रिलीज होने के बाद ही आएंगे.

'स्काई फोर्स' ने कमाए थे इतने

इसी साल जनवरी में अक्षय कुमार की फिल्म 'स्काई फोर्स' को अच्छा परफॉर्म मिला है. जबर्दस्त ओपनिंग के साथ अपने पहले दिन इस फिल्म ने 12.25 करोड़ से कमाए थे. ऐसे में केसरी चैप्टर 2 के ओपनिंग डे कलेक्शन को लेकर काफी उम्मीदें जताई जा रही हैं.

View this post on Instagram

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

'केसरी चैप्टर 2' का ट्रेलर

फिल्म का ट्रेलर आज 3 अप्रैल को रिलीज होगा. इसकी जानकारी खुद अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से दिया है. अक्षय एक नया पोस्टर शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखते हैं, "1650 गोलियां, 10 मिनट और 1 आदमी जिसने इसके खिलाफ दहाड़ा. भारत को हिलाकर रख देने वाले भयानक नरसंहार के पीछे की सच्चाई का गवाह बनें 'केसरी चैप्टर 2' का ट्रेलर कल रिलीज होगा. 18 अप्रैल को दुनिया भर के सिनेमाघरों में."