Khesari Lal Yadav In Varun Dhawan Movie: वरुण धवन (Varun Dhawan) और जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) अपनी अपकमिंग फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' (Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari) को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. फैंस में भी इस मूवी को लेकर काफी क्रेज देखने को मिल रहा है. वहीं स्टार्स भी पिक्चर की प्रमोशन में जोर-शोर से जुटे हुए हैं. इसी बीच मेकर्स ने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है, जो भोजपुरी लवर्स के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है. दरअसल, 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में अब भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) की एंट्री हो चुकी है. जिससे फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है.
खेसारी लाल गाएंगे रापचिक गाना
दरअसल, एक वीडियो सामने आया है, जो धर्मा प्रोडक्शन के इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया गया है. इस क्लिप में खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) खुद फैंस के साथ यह खुशखबरी शेयर करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में खेसारी कहते दिख रहे हैं कि, 'पनवाड़ी के पीछे वाली पतली गली में है, तुम्हारे सजन की कोठरी... मैं हूं खेसारी लाल यादव... एक बहुत ही प्यारी फिल्म बनी है सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी जो आपको थिएटर में देखने के लिए मिलेगी. इसमें आपके भाई की आवाज में एक गाना भी है. लव यू ऑल... मेरी तरफ से सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी की टीम को बहुत सारी शुभकामनाएं.'
View this post on Instagram
मासूम शर्मा बिखेरेंगी आवाज का जादू
खेसारी लाल यादव के इस अनाउंसमेंट के बाद फैंस खुशी से झूम उठे हैं. भोजपुरी और बॉलीवुड का यह कॉम्बिनेशन यकीनन दर्शकों को खूब पसंद आएगा. बता दें कि इससे पहले हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने भी इस फिल्म में गाना गाने की जानकारी दी थी. उन्होंने मशहूर संगीतकार प्रीतम के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी थी और बताया कि वरुण की फिल्म में वह एक डांस नंबर गाते नजर आएंगे.
Subscribe Now
Enroll for our free updates