'खिलाड़ी' अक्षय कुमार ने 'दबंग' सलमान खान को भी कर दिया रिप्लेस

बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' के अलावा अक्षय कुमार साउथ की रीमेक के रियल 'खिलाड़ी' भी बन गए हैं। निर्देशक ए आर मुरुगदास ने पहले सलमान को चुना पर अक्षय कुमार ने सलमान को रिप्लेस कर दिया।

WrittenBy
By: अल्ताफ़ शेख | Published: September 16, 2016 6:23 PM IST

'दबंग' सलमान खान बॉलीवुड के बॉक्स ऑफिस के सुल्तान हैं लेकिन सलमान खान को हर कदम पर अगर कोई स्टार टक्कर दे रहा है तो वो है बॉलीवुड का खिलाड़ी यानि अक्षय कुमार।

जी हाँ इस साल अक्की की एयरलिफ्ट, हाउसफुल 3 और रुस्तम फिल्म रिलीज़ हुई हैं और तीनों फ़िल्में 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई हैं। शायद यही वजह है की अक्षय कुमार अब सलमान खान पर भारी पड़ते नज़र आ रहे हैं।आपने यह तो सुना होगा की सलमान खान ने बॉलीवुड के कई दिग्गजों के हाथ से उनकी फिल्म छीन ली। लेकिन ऐसा शायद ही कभी हुआ हो की सलमान खान कोई फिल्म करना चाहते हों और वो किसी और को मिल गई हो।पर सलमान एक ऐसी फिल्म करना चाहते थे जिसे अब अक्षय कुमार करनेवाले हैं।

सलमान खान साउथ की मशहूर फिल्म कत्थी के रीमेक में काम करना चाहते थे। शुरू में यह चर्चा भी की गई के सलमान खान कत्थी के लये फाइनल हो चुके हैं।कहा गया था की कत्थी को निर्देशन करनेवाले निर्देशक ए आर मुरुगदास ने सलमान खान के नाम पर मुहर लगा दी है। [इसे भी पढ़ें: SHOCKING!!! 'खिलाड़ी' अक्षय कुमार ने बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस के साथ काम करने से कर दिया इन्कार.. ]

लेकिन अब कहानी में थोडा ट्विस्ट आ गया है। अब कत्थी में सलमान खान नहीं बल्कि अक्की का नाम फाइनल हो चूका है। मुरुगदास इससे पहले अक्की के साथ फिल्म हॉलिडे में काम कर चुके हैं। बताया जाता है की वहीँ से दोनों का रिश्ता बेहद मजबूत हो गया है।

मुरुगदास कत्थी के लिए पहले सलमान खान को ही लेना चाहते थे लेकिन बादमे उन्हें लगा की कत्थी में विजय ने जो किरदार निभाया है उसके लिए सलमान नहीं बल्कि अक्षय कुमार फीट हैं।वैसे बताया जा रहा है की अक्षय कुमार की बढती लोकप्रियता भी इसकी एक वजह हो सकती है।[इसे भी पढ़ें: BOSS!!! 'ख़िलाड़ी' अक्षय कुमार की देशभक्ति पर आधारित इस सुपरहिट फिल्म की सिक्वल की शूटिंग हुई शुरू.]

बता दें की कत्थी साउथ की सुपरहिट फिल्म है। जिसमे एक्टर विजय ने डबल रोल निभाया था। इसके अलावा बॉलीवुड के नील नितिन मुकेश भी इस फिल्म में नजर आए थे। अब जब यह फिल्म हिंदी में बनेगी तो कहा जा रहा है की इस फिल्म का नाम ‘इक्का’ होगा।

इस खबर के बाद अब ऐसा लगता है की खिलाडी कुमार अब बॉलीवुड का 'इक्का' बन गए हैं और वो बॉलीवुड के तमाम दिग्गजों पर भारी पड़ रहे हैं।