Video: मां बनीं Kiara Advani ने बेटी साराया संग शेयर किया क्यूट मोमेंट, पहली बार सुनाई नन्ही परी की आवाज

Kiara Advani Video: कियारा आडवाणी एक बार फिर सुर्खियों में हैं, और इस बार वजह है, उनकी बेटी साराया के साथ उनका खास वीडियो, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

By: Masummba Chaurasia  |  Published: January 6, 2026 11:54 AM IST

Video: मां बनीं Kiara Advani ने बेटी साराया संग शेयर किया क्यूट मोमेंट, पहली बार सुनाई नन्ही परी की आवाज

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने बेटी साराया की एक बेहद प्यारी झलक फैंस के साथ शेयर की है. सोशल मीडिया पर सामने आए एक छोटे से वीडियो में कियारा अपनी बेटी साराया के साथ मैगजीन पढ़ते हुए नजर आ रही हैं. यह वीडियो आते ही इंटरनेट पर छा गया है और फैंस इस मां-बेटी के क्यूट बॉन्ड पर दिल हार बैठे हैं.

मां-बेटी का खास पल हुआ वायरल

कियारा के शेयर किए गए वीडियो में वह कमरे के अंदर अपनी बेटी से प्यार भरे अंदाज में बात करती सुनाई देती हैं. बेटी साराया ज्यादातर फ्रेम से बाहर रहती हैं, लेकिन उनकी नन्ही उंगलियां और हल्की सी आवाज ने फैंस का दिल जीत लिया. कियारा वोग मैगजीन के पन्ने पलटते हुए मजाकिया अंदाज में कहती हैं, 'मम्मी की मैगजीन पढ़ना चाहती हो? चलो देखते हैं मम्मी कहां हैं!' इसके बाद मैगजीन में छपी कियारा की तस्वीर दिखाई देती है और वह बेटी से पूछती हैं, 'ये कौन है? ये कौन है? मम्मी?'

TRENDING NOW

फैंस को मिली बेटी की पहली झलक

इस वीडियो की खास बात यह है कि फैंस ने पहली बार साराया की आवाज सुनी है. दरअसल, कियारा-सिद्धार्थ ने अभी तक बेटी की पहचान को प्राइवेट रखा है और इस वीडियो में भी उन्होंने यही बैलेंस बनाए रखा. वीडियो के साथ कियारा ने कैप्शन लिखा. 'मैं और मेरी छोटी बच्ची सोमवार को मैगजीन पढ़ते हुए एंजॉय कर रहे हैं.' इस खूबसूरत कैप्शन ने फैंस का दिल जीत लिया.

जुलाई 2025 में बनी थीं मां

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा 15 जुलाई 2025 को मम्मा पापा बने थे. मुंबई के रिलायंस अस्पताल में उनकी बेटी का जन्म हुआ था. शुरुआती महीनों में दोनों ने लाइमलाइट से दूरी बनाए रखी थी. नवंबर में कपल ने एक जॉइंट इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बेटी का नाम साराया बताया और उसे 'हमारी राजकुमारी' कहा.

करियर और मां बनने के बीच बैलेंस

हाल ही में वोग को दिए इंटरव्यू में कियारा ने मदरहुड और करियर को साथ संभालने पर बात की थी. उन्होंने कहा था कि यह एक्सपीरियंस उन्हें जमीन से जुड़ा रखता है, लेकिन वह निजी पलों को सीमित ही साझा करना चाहती हैं.

वर्क फ्रंट पर बिजी कियारा

वर्क फ्रंट की बात करें, तो कियारा जल्द ही फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' में नजर आएंगी. गीतु मोहनदास के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में यश लीड रोल में हैं. यह फिल्म 19 मार्च 2026 को रिलीज होगी और कई भारतीय भाषाओं में डब होकर सिनेमाघरों में आएगी.

कुल मिलाकर, कियारा का यह वीडियो एक खूबसूरत उदाहरण है कि कैसे वह अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखते हुए भी फैंस के साथ दिल छू लेने वाले पल शेयर कर रही हैं.