Kiara Advani Test Again for COVID 19 After Her Co-Star Aamir Khan Tests Positive: हाल ही में आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान (Aamir Khan) की कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पूरी इंडस्ट्री दंग रह गई है। इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर आमिर खान के सभी फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। आमिर खान को कोरोना वायरस होने के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) भी जल्द अपना दोबारा टेस्ट कराने वाली हैं।
फिल्मफेयर की रिपोर्ट्स के मुताबिक आमिर खान और कियारा आडवाणी मशहूर डायरेक्टर नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ऐड फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि कियारा अपना कोरोना वायरस टेस्ट कराएंगी। बीते दिनों कियारा ने सोशल मीडिया पर नितेश तिवारी के साथ एक फोटो शेयर की थी और जानकारी दी थी कि वो कुछ बड़ा शूट करने जा रही हैं। अब अगर रिपोर्ट्स पर भरोसा किया जाए तो कियारा आडवाणी और आमिर खान एक साथ फिल्म की शूटिंग कर रहे थे।
कियारा अडवाणी ने अपकमिंग फिल्म 'भूल भुलैया 2' के लीड एक्टर कार्तिक आर्यन की कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अपना टेस्ट कराया था। हालांकि एक्ट्रेस की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। आमिर खान के पहले रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi), संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali,), मनोज बाजपेयी और तारा सुतारिया जैसे कई बॉलीवुड स्टार्स कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो कियारा आडवाणी जल्द ही सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'शेरशाह' (Shershaah) में दिखाई देंगी।