KK Death: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर केके यानी कृष्ण कुमार का बीती रात 53 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन से फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री भी शोक में है। बताया जा रहा है कि केके (KK) को कॉन्सर्ट के दौरान दिल का दौरा पड़ा था। वह कॉन्सर्ट में परफॉर्म कर ही रहे थे, तभी उन्हें हार्ट अटैक आया। उन्हें तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया था, लेकिन डॉक्टरों ने वहां कृष्ण कुमार यानी केके को मृत घोषित कर दिया। केके ने कोलकाता में आखिरी सांसें लीं, ऐसे में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने उन्हें सलामी देने का भी ऐलान किया है।
ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने कोलकाता के एयरपोर्ट पर केके को बंदूक से सलामी दिलाने का ऐलान किया है। ममता बनर्जी ने केके के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट भी किया था। उन्होंने अपने ट्वीट में इस बात की भी घोषणा की कि केके के परिवार को हर प्रकार की सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। ममता बनर्जी ने अपने ट्वीट में केके को लेकरलिखा, "बॉलीवुड के प्लेबैक सिंगर केके के आकस्मिक निधन ने हमें हैरानी में डाल दिया है। मेरे सहकर्मी कल रात से ही काम कर रहे हैं और यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि उनके परिवार को हर प्रकार की सहायता मिले। मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं।"
The sudden and untimely demise of the Bollywood playback singer KK shocks and saddens us. My colleagues have been working from last night to ensure that all requisite support is given for necessary formalities, his rites and to his family now. My deep condolences.
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) June 1, 2022