KK Last Respects: केके के अंतिम दर्शन कर फटा पत्नी का कलेजा, ममता बनर्जी ने भी सिंगर को दी श्रद्धांजलि

केके का पार्थिव शरीर अस्पताल से बाहर आ चुका है और उनके अंतिम दर्शन करने के लिए तमाम बड़ी हस्तियां पहुंच रही हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और केके की फैमिली के लोग ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

WrittenBy
By: Shashikant Mishra | Published: June 1, 2022 3:18 PM IST

बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने सिंगर केके (KK) का मंगलवार रात को निधन हो गया था। वह निधन से पहले कोलकाता में एक लाइव कॉन्सर्ट में परफॉर्म कर रहे थे। इसी दौरान उनको बेचैनी महसूस हुई। इसके बाद वह होटल के लिए रवाना हुए और फिर उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। केके के निधन के पर उनके तमाम फैंस को झटका लगा है। वहीं, आम से लेकर खास तक सभी केके को यादकर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

केके का पार्थिव शरीर रवींद्र सदन में रखा गया
केके यानी कृष्णकुमार कुन्नथ का पार्थिव शरीर अस्पताल से बाहर आ चुका है और उनके अंतिम दर्शन करने के लिए तमाम बड़ी हस्तियां पहुंच रही हैं। न्यूज एंजेसी एएनआई ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। ट्वीट के मुताबिक, केके के पार्थिव शरीर को एसएककेएम अस्पताल से कोलकाता के रवींद्र सदन ले जाया गया है। यहां पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केके के अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। इसके अलावा केके की फैमिली के लोग ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

केके लिए ममता बनर्जी ने किया ये एलान
बताते चलें कि ममता बनर्जी ने कोलकाता के एयरपोर्ट पर केके को बंदूक से सलामी दिलाने का ऐलान किया है। ममता बनर्जी ने केके के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट भी किया था। उन्होंने अपने ट्वीट में इस बात की भी घोषणा की कि केके के परिवार को हर प्रकार की सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। बताया जा रहा है कि केके का अंतिम संस्कार मुंबई में गुरुवार को किया जाएगा।

केके के पॉपुलर सॉन्ग
केके ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई थी। उनके गानों की आवाज लोगों के कानों को खूब भाती है। उन्होंने कई भाषाओं में गाने गाए हैं। केके ने 'खुदा जाने', 'जिंदगी दो पल की', 'जरा सा', 'कोई कहे कहता रहे', 'तू ही मेरी शब है', 'आंखों में तेरी अजब सी', 'तड़प तड़प के', 'तू जो मिला' सहित कई हिट गाने गाए हैं। उनकी आवाज हमेशा लोगों के दिलों पर राज करेगी।

About the Author

Shashikant Mishra

Shashikant Mishra

शशिकांत मिश्र 10 साल से खबरों की दुनिया में हैं. अब इनका सफर बॉलीवुड लाइफ के साथ आगे बढ़ रहा है. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की हर गतिविधि पर पैनी नजर रखते हैं और लोगों तक तेजी से खबरें पहुंचाते हैं. इसके साथ ही सिनेमा की दुनिया से जुड़े सितारों की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की जानकारी लेकर आते हैं. रिसर्च बेस्ड आर्टिकल लिखने में दिलचस्पी रखते हैं. फिल्मी गलियारों में रहने वाले कई सितारों का इंटरव्यू किया है. इन्होंने राजस्थान पत्रिका, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स में काम किया है. इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स की डिग्री ली है.