छोटे पर्दे की जानीमानी अदाकारा हिना खान के सितारें आजकल बुलंदियों पर हैं। हिना फिल्म ‘लाइन्स’ के जरिए बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री के लिए भी तैयार है। कुछ समय पहले ही हिना ने इस बात का खुलासा किया था कि वो विक्रम भट्ट की नई फिल्म में नजर आने वाली है। हम आपको अपनी पिछली रिपोर्ट में बता चुके हैं कि, यह फिल्म महिला केंन्द्रित होगी। इसके अलावा शो 'कसौटी जिंदगी के' में उनको कोमोलिका के रूप में खूब पसंद किया जा रहा है।
कहना गलत हीं होगा कि, हिना खान ने अपने अभिनय के दम पर एक अलग पहचान बना ली है। यही वजह है कि हाल ही में जब 'आईटीए अवार्ड्स' का आयोजन हुआ तो टीवी की इस हसीना ने एक नहीं बल्कि दो अवार्ड्स अपने नाम कर लिए। आपको बता दें कि, आईटीए अवार्ड्स 2019 में हिना को बेस्ट एक्टर फीमेल रोल (ज्यूरी) और बेस्ट एक्टर फीमेल रोल (फैंस चॉइस) से नवाजा गया था।
(इसे भी पढ़े- हिना खान ने अपनी कातिल अदाओं से लगाई रैम्प पर आग, प्रियांक शर्मा भी साथ आए नजर, देखें तस्वीरें)
वही हिना भी किसी से कम नहीं है। इन दोनों अवार्ड्स को पाने की खुशी हिना ने अपने सीरियल कसौटी... के सेट पर मिठाई बांटी। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक वीडियो इस बात का सबूत है। इस वीडियो में हिना पूरी टीम के साथ खुद भी मिठाई का मजा लेती नजर आ रही हैं।
(इसे भी पढ़े- 'कसौटी जिंदगी के 2' में रिप्लेस होने की खबरों पर बोलीं हिना खान, कहा- ऐसा करने के बारे में वो...)
देखें तस्वीर-
आपको बता दें कि, हिना की यह वीडियो पूजा बनर्जी ने शेयर की है जो कि हिना की काफी अच्छी दोस्त भी हैं। हिना का यह वीडियो उस समय आया है जब माना जा रहा था कि वो अब शो का साथ छोड़ने वाली है। वो बात अलग है जब हिना से इस खबर की सच्चाई के बार में पूछा गया तो उन्होंने इसे सिर्फ एक अफवाह बताया। अब सच क्या है यह तो हिना ही जाने लेकिन हम इतना जरूर बोल सकते हैं कि टीवी की यह हसीना 2 अवार्ड्स पा कर बहुत ज्यादा खुश है।
बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...
Subscribe Now
Enroll for our free updates



