Nupur Sanon ने होने वाले पति Stebin Ben संग लगाए ठुमके, प्री-वेडिंग फंक्शन से वायरल हुआ वीडियो

Nupur Sanon Stebin Ben Dance Video: कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन की स्टेबिन बेन के साथ शादी होने वाली है. दोनों के प्री-वेडिंग फंक्शन चल रहे है और इससे जमकर वीडियो वायरल हो रहे हैं.

By: Shashikant Mishra  |  Published: January 10, 2026 1:24 PM IST

Nupur Sanon ने होने वाले पति Stebin Ben संग लगाए ठुमके, प्री-वेडिंग फंक्शन से वायरल हुआ वीडियो

Nupur Sanon And Stebin Ben Pre-Wedding Function: बॉलीवुड इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) के घर में इन दिनों खुशियों का माहौल है. दरअसल, उनकी बहन नूपुर सेनन (Nupur Sanon) अपने बॉयफ्रेंड स्टेबिन बेन (Stebin Ben) के साथ शादी रचाने जा रही हैं. इस कपल के प्री-वेडिंग फंक्शन के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. राजस्थान में होने वाली नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन की रायल वेडिंग को लेकर उनके तमाम चाहने वाले फैंस काफी एक्साइटेड हैं. इसी बीच एक वीडियो सामने आया है, जिसमें होने वाले दूल्हा-दुल्हन एक साथ ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं. नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन का वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है.

नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन ने साथ में किया डांस

कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन ने साल 2026 की शुरुआत में ही अपने लॉन्गटर्म बॉयफ्रेंड स्टेबिन बेन के साथ शादी करने का फैसला किया. दोनों उदयपुर में शाही शादी करने जा रहे हैं. दोनों के संगीत सेरेमनी में परिवार के सदस्यों के साथ ही करीबी दोस्तों ने चार चांद लगा दिए. कृति सेनन ने अपनी बहन की शादी में भोजपुरी गाने 'लॉलीपॉप लागेलू' समेत की गानों पर धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस दी. इसके अलावा कृति सेनन की मां ने बेटी के संगीत कार्यक्रम में डांस किया है. वहीं, कंटेंट क्रिएटर अभिषेक ठाकुर ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें आप देख सकते हैं कि अपने प्री-वेडिंग फंक्शन में नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन डांस करते नजर रहे हैं. दूल्हा-दुल्हन का डांस वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है और फैंस इस पर प्यारे कमेंट भी कर रहे हैं.

TRENDING NOW

नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन की 11 जनवरी को होगी शादी

कृति सेनन की छोटी बहन नूपुर सेनन 11 जनवरी यानी रविवार को स्टेबिन बेन की दुल्हन बनने वाली हैं. फिलहाल, उदयपुर में प्री-वेडिंग फंक्शन चल रहे हैं. गौरतलब है कि नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं. बताते चलें कि कृति सेनन ने अभी तक शादी नहीं की है. उनका बिजनेसमैन कबीर बहिया के साथ नाम जुड़ता है लेकिन दोनों ने अभी तक कोई रिएक्शन नहीं दिया है. कृति सेनन और कबीर बहिया अक्सर साथ में नजर आते हैं और उनके फोटोज-वाडियो देखकर लोग उनके रिलेशनशिप का अंदाजा लगाते हैं. अब फैंस को उम्मीद है कि नूपुर सेनन की शादी के बाद बड़ी बहन शायद शादी करने का प्लान करे. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.