Kritika Kamra-Gaurav Kapur's wedding photo
Kritika Kamra-Gaurav Kapur Wedding: एक्ट्रेस कृतिका कामरा (Kritika Kamra) और गौरव कपूर (Gaurav Kapur) आखिरकार अब ऑफिशियल एक दूसरे के हो गए हैं. कपल ने 11 मार्च 2026, बुधवार को एक प्राइवेट सेरेमनी में रजिस्टर्ड मैरिज की, जिसमें उनके परिवार वालों के साथ कुछ करीबी शामिल हुए. वहीं अब शादी के बाद कपल (Kritika Kamra-Gaurav Kapur Wedding) ने पैपराजी के लिए पोज दिए, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
कृतिका कामरा (Kritika Kamra) और गौरव कपूर (Gaurav Kapur) ने मुंबई में ही रजिस्टर्ज मैरिज की, जिसके बाद कपल पैपराजी के सामने एक न्यूली मैरिड कपल की तरह पोज देने के लिए आया. इस दौरान दोनों के लुक ने ही नहीं बल्कि उनकी केमिस्ट्री ने भी लोगों का दिल जीत लिया. कैमरे के सामने पोज देते हुए कृतिका और गौरव एक-दूजे के प्यार में डूबे नजर आए. वीडियो में कपल को एक दूसरे का हाथ थामे रोमांटिक पोज (Kritika Kamra Gaurav Kapur First Glimpse After Wedding) देते हुए देखा जा सकता है. इस दौरान पैपराजी ने न्यूली वेड कपल को शादी की बधाई तो उन्होंने हाथ जोड़कर बड़े ही प्यार से सबका धन्यवाद किया.
अपनी जिंदगी के सबसे खास दिन के लिए एक्ट्रेस कृतिका कामरा ने लाल रंग की सिल्क साड़ी चुनी थी, जिसमें पतला गोल्डन बॉर्डन बना था. इसे उन्होंने स्लीवलेस ब्लाउज के साथ बड़े ही स्टाइल से कैरी किया, तो उन्हें नॉर्मल से ज्यादा एलिग्रेंट दिखा जा रहा था. वहीं वीडियो में कृतिका को गले में चोकर और एक लॉन्ग नेकलेस पहने हुए भी देखा जा सकता है. साथ में मैचिंग ईयरिंग्स उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रही थी. इसके अलावा उन्होंने सिर्फ एक हाथ में खूबसूरत सा कड़ा पहना था. इस सिंपल लुक में भी कृतिका बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं.
View this post on Instagram
वहीं अगर बात करें दूल्हे राजा गौरव कपूर के वेडिंग लुक की, तो उन्होंने अपने इस खास दिन के लिए गोल्डन बंद गला सूट चुना था. जिसे उन्होंने व्हाइट पैंट के ऊपर पहना था. इस लुक में गौरव काफी ज्यादा हैंडसम लग रहे थे. पैपाराजी को पोज देते हुए कपल काफी खुश नजर आया और इस दौरान उन्होंने पैप्स को अपने हाथों से मिठाई भी बांटी.
खबरों की मानें तो कृतिका कामरा और गौरप कपूर की शादी दूल्हे राजा यानी गौरव के मुंबई स्थित घर में हुई है, जिसमें क्रिकेट जगत से लेकर फिल्मी दुनिया तक के तमाम सितारे शामिल हुए थे. हालांकि, कपल ने बेहद प्राइवेट तरीके से रजिस्टर्ड मैरिज की जिसमें परिवार और करीबियों के अलावा कुछ खास दोस्त ही शामिल हुए थे. वहीं शादी के बाद अब कल यानी 12 मार्च को कपल की तरफ से आफ्टर वेडिंग पार्टी ऑर्गनाइज की जाएगी. जिसका हाल ही में इनविटेशन कार्ड काफी वायरल हुआ था. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.