केआरके ने बिना नाम लिए खुद को बताया शाहरुख खान से बड़ा स्टार, ट्विटर पर उड़ी खिल्ली

KRK on Shahrukh Khan Birthday: एक्टर केआरके ने अभी हाल ही में शाहरुख खान के जन्मदिन के मौके पर एक ऐसा ट्वीट कर दिया है, जिसे देखने के बाद किंग खान के फैंस भड़क गए।

WrittenBy
By: Abhay | Published: November 2, 2022 1:35 PM IST

KRK on Shahrukh Khan Birthday: एक्टर केआरके (KRK) सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहते हैं। अक्सर बॉलीवुड और स्टार्स को लेकर ट्वीट करते है। इसके अलावा केआरके फिल्मों के रिव्यु के लिए भी सोशल मीडिया पर जाने जाते है। केआरके इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए है। उन्होंने अभी हाल ही में बॉलीवुड के सुपर स्टार शाहरुख खान और सलमान खान से माफी मांगी है। जिसके बाद उनका सोशल मीडिया पर खूब मजाक उड़ रहा है। इसी बीच अब केआरके ने फिर बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shahrukh Khan) को लेकर एक ऐसी बात बोल दी है, जिसके बाद वो सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हो रहे है।

केआरके ने खुद को बताया बड़ा स्टार

बॉलीवुड के किंग खान और पठान फेम एक्टर शाहरुख खान आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर शाहरुख खान को फैंस से लेकर स्टार्स तक विश कर रहे है। कोई शाहरुख खान की तस्वीर शेयर कर उन्हें विश कर रहा है, तो कोई वीडियो शेयर कर रहे है। इसी बीच केआरके का भी शाहरुख खान के जन्मदिन के मौके पर एक ट्वीट आया है, जिसे देखने के बाद लोगों उन्हें ट्रोल कर दिया। एक ट्विटर यूजर ने केआरके से को टैग करते हुए बिना शाहरुख खान का नाम लिए हुए लिखा की आज बड़े स्टार का बर्थडे हैं, विश तो करो। इसका जवाब देते हुए केआरके ने लिखा, नहीं, आज मेरा जन्मदिन नहीं है, शुक्रिया। अब केआरके के इस ट्वीट को सोशल मीडिया पर खूब मजाक उड़ रहा है।

लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन

केआरके का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। केआरके इस ट्वीट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि जाने दो, ये खुद को हीरो समझता है। तो वही दूसरे यूजर ने लिखा, अगर बर्थडे होता तो कोई विश नहीं करता। ऐसे ही कई यूजर्स कमेंट करते हुए नजर आ रहे है।