KRK skipped Taapsee Pannu's Haseen Dillruba review, called her a C grade films of C grade actors: कमाल आर खान (Kamaal R. Khan) अक्सर किसी न किसी बॉलीवुड सितारे से पंगा लेते रहते हैं। अपने बेबाक बोलों की वजह से कमाल आर खान अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। बीते कुछ समय में केआरके सलमान खान और मीका सिंह जैसे सितारों से पंगा ले चुके हैं। सलमान खान (Salman Khan) और मीका सिंह (Mika Singh) से दुश्मनी करने के बाद अब कमाल आर खान ने बॉलीवुड अदाकारा तापसी पन्नू पर निशाना साधा है। कमाल आर खान ने तापसी पन्नू को सी ग्रेड अभिनेत्री का टैग दे डाला है। इतना ही नहीं कमाल आर खान ने तापसी पन्नू की फिल्म हसीन दिलरुबा का रिव्यू देने से भी इनकार कर दिया है।
अपने लेटेस्ट ट्वीट में तापसी पन्नू और उनकी फिल्म हसीन दिलरुबा के बारे में बात करते हुए कमाल आर खान ने लिखा, बहुत से लोग मुझसे पूछ रहे हैं कि मैं हसीन दिलरुबा का रिव्यू कब शेयर करने वाला हूं। पहली बात ये है कि मुझे नहीं पता कि ये फिल्म कब और कहां रिलीज हो रही है। दूसरी बात मैं किसी भी सी ग्रेड की फिल्म और एक्ट्रेस की फिल्म का रिव्यू नहीं देता क्योंकि मैं तो मैं हूं। मैं दुनिया का नंवर वन क्रिटिक हूं। अब तक भी तापसी पन्नू ने कमाल आर खान के इस ट्वीट का जवाब नहीं दिया है।
वैसे ये पहली बार नहीं है जब केआरके ने किसी फिल्म का रिव्यू देने से इनकार किया है। बीते महीने केआरके ने रिलीज हुई फिल्म शेरनी का रिव्यू देने से भी मना कर दिया था। इस फिल्म में विद्या बालन मुख्य किरदार में नजर आई थीं। कमाल आर खान ने विद्या बालन की फिल्म को छोटी फिल्म बता दिया था।
देखें कमाल आर खान का ट्वीट-
बता दें तापसी पन्नू की फिल्म हसीन दिलरुबा में विक्रांत मैसी और हर्षवर्धन राणे नजर आ रहे हैं। इस फिल्म को विनील मैथ्यू ने डायरेक्ट किया है। तापसी पन्नू की ये फिल्म बीते दिन नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जा चुकी है।
Subscribe Now
Enroll for our free updates
