कमाल आर खान यानी केआरके खुद फिल्म क्रिटिक बताते हैं और फिल्मों का रिव्यू करते नजर आते हैं। वह अधिकतर फिल्मों को खराब बताते हैं और अक्सर अपने निगेटिव रिव्यू को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल होते रहते हैं। अब केआरके ने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर स्टेटमेंट दिया है। जिसको लेकर वह चर्चा में हैं। Also Read - Pathaan First Look Teaser: तो क्या शाहरुख खान ने कॉपी किया फिल्म पठान का फर्स्ट लुक पोस्टर? ट्वीट देख फैंस का खौला खून
केआरके का ट्वीट
कमाल आर खान ने एक ट्वीट किया है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है, 'ब्रह्मास्त्र के मेकर्स कन्फ्यूज हैं। वे सभी अलग-अलग बात बोल रहे हैं। डायरेक्टर कह रहा है कि ये सुपरहीरो फिल्म है। करण जौहर कह रहे हैं कि ये बाहुबली जैसी फिल्म है। रणबीर कपूर कह रह हैं कि ये सुपरहीरो फिल्म नहीं है। ओ भाई पहले आप सब एक साथ बैठकर तय कर लो कहना क्या है।' Also Read - Shamshera Teaser देख खुला रह गया KRK का मुंह, 'ब्रह्मास्त्र' को भूल रणबीर कपूर की फिल्म को बताया KGF मैटेरियल
ब्रह्मास्त्र' 9 सितंबर को होगी रिलीज
अयान मुखर्जी के डायरेक्शन वाली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अलावा अमिताभ बच्चन, नागार्जुन अक्किनेनी, मौनी रॉय और डिंपल कपाड़िया मुख्य भूमिका में हैं। ये फिल्म 9 सितंबर, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में रणबीर कपूर के कैरेक्टर का नाम शिवा और आलिया भट्ट के कैरेक्टर का नाम ईशा है। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। Also Read - KRK ने फिर उड़ाई अक्षय कुमार की खिल्ली, बोले ‘गुटका किंग की मूवी तो...’
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के प्रोजेक्ट
वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट फिल्म 'जी ले जरा' में कैटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा वह फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में रणवीर सिंह के साथ दिखाई देंगी। वहीं, रणवीर सिंह फिल्म 'शमशेरा' के अलावा रश्मिका मंदाना के साथ एक फिल्म और श्रद्धा कपूर के साथ एक फिल्म कर रहे हैं।
बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज,
यूट्यूब पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें... ताजा गॉसिप के लिए हमें फेसबुक मैसेंजर पर फॉलो करें।