Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Kapil Sharma की फिल्म Zwigato ने मंगलवार को कमाए केवल 7500 रुपए? केआरके ने ट्वीट कर उड़ाई खिल्ली

KRK funny reaction on Kapil Sharma film Zwigato: मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा की फिल्म 'ज्विगाटो' को लेकर केआरके ने एक ट्वीट किया है जो कि इंटरनेट पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। इस ट्वीट के जरिए केआरके ने कपिल शर्मा को ट्रोल किया है।

By: kumar sarash  |  Published: March 22, 2023 9:52 AM IST

Kapil Sharma की फिल्म Zwigato ने मंगलवार को कमाए केवल 7500 रुपए? केआरके ने ट्वीट कर उड़ाई खिल्ली

KRK on Zwigato: मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा की फिल्म 'ज्विगाटो' हाल ही में रिलीज हुई है। कॉमेडी स्टार की स्टारडम की वजह से इस फिल्म ने रिलीज से पहले तो काफी बज क्रिएट किया। मगर ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पा रही है। सोशल मीडिया पर तमाम लोग कपिल शर्मा की इस फिल्म का मजाक उड़ाते नजर आ रहे हैं। वहीं इस बीच केआरके का एक ट्वीट सामने आया है जो कि इंटरनेट पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। इस ट्वीट में केआरके ने कपिल शर्मा की फिल्म को लेकर ऐसी बात कह दी है कि सभी लोग दंग रह गए हैं।

केआरके ने कही ये बात

केआरके अक्सर बॉलीवुड फिल्मों और कलाकारों के बारे में अपनी प्रतिक्रिया देते रहते हैं। वहीं उन्होंने कुछ घंटे पहले अपने ट्विटर अकाउंट पर कपिल शर्मा और उनकी फिल्म ज्विगाटो को लेकर लिखा, कपिल शर्मा ने इतिहास रच दिया है। उनकी फिल्म #Zwigato ने मंगलवार को 7500 रुपये कमाए हैं! पूरी टीम को बहुत बहुत बधाई. इसके साथ उन्होंने फनी इमोजी शेयर की है। केआरके का ये ट्वीट इंटरनेट वलर्ड में ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। लोग इसपर जमकर रिएक्ट करते हुए कपिल शर्मा का मजाक उड़ा रहे है।

बॉक्स ऑफिस पर फेल हुई कपिल शर्मा की फिल्म

बताते चलें कि कपिल शर्मा की मूवी ने बॉक्स ञफिस पर पहले दिन न 0.43 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं शनिवार और रविवार को कलेक्शन के आंकड़े में बढ़ोत्तरी देखने को मिली थी, जिसके चलते फिल्म ने वीकेंड पर 1.84 करोड़ की कमाई कर ली थी। फिल्म अब तक 'ज्विगाटो' ने बॉक्स ऑफिस पर 2.09 करोड़ रुपये की कमाई की है। गौरलतब है कि कपिल शर्मा की इस मूवी का काफी प्रमोशन किया गया था लेकिन इसके बावजूद भी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई।


About the Author

Kumar Sarash