Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

'सत्ते पे सत्ता' रीमेक को ना कहने के बाद Hrithik Roshan ने शुरू किया 'कृष 4' पर काम, जल्द शुरू होगी शूटिंग

ऋतिक रोशन 'सत्ते पे सत्ता' की रीमेक नहीं बल्कि अपने पापा राकेश रोशन की फिल्म 'कृष 4' में नजर आएंगे।

By: Lalit Chaudhary  |  Published: November 8, 2019 3:04 PM IST

'सत्ते पे सत्ता' रीमेक को ना कहने के बाद Hrithik Roshan ने शुरू किया 'कृष 4' पर काम, जल्द शुरू होगी शूटिंग

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की अगली फिल्म पर हरकोई अपनी नजर जमाए हुए हैं की आखिर ऋतिक कौन से फिल्म से एक बार फिर बड़े पर्दे पर दर्शकों को एंटरटेन करते दिखेंगे। कई दिनों से ख़बरें आ रही थी ऋतिक जल्द ही फराह खान की फिल्म 'सत्ते पे सत्ता' रीमेक में दिखाई देंगी। लेकिन सूत्रों के अनुसार ऋतिक को फिल्म की स्क्रिप्ट में कुछ खास दम दिखाई नहीं दिया तो उन्होंने फिल्म को होल्ड पर रख दिया है। 'सुपर 30' (Super 30) और 'वॉर' (War) जैसी हिट फ़िल्में देने बाद ऋतिक खुद भी अगली फिल्म की स्क्रिप्ट सोच समझकर चुन रहे हैं।

ऋतिक रोशन के फैंस को जानकर ख़ुशी होगी कि वो 'सत्ते पे सत्ता' रीमेक पर नहीं बल्कि अपने पापा राकेश रोशन (Rakesh Roshan) की फिल्म 'कृष 4' (Krrish 4) का हिस्सा बनने जा रहे हैं। जी हां ऋतिक की अगली फिल्म 'कृष 4' होगी। सुनने में आ रहा है कि राकेश रोशन नेक्स्ट मंथ में फिल्म की अनाउंसमेंट कर सकते हैं। सूत्रों की मानें तो राकेश इन दिनों 'कृष 4' की स्क्रिप्ट पर बड़ी बारीकी से काम कर रहे हैं वो नहीं चाहते हैं कि दर्शकों के मनोरंजन में कोई कमी आये। काफी हद तक फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार कर ली गई है और अब शूटिंग के लिए लोकेशन की तलाश है। ऋतिक ने भी फिल्म के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। बता देम, ऋतिक रोशन साल 2020 में अपने जन्मदिन यानि 10 जनवरी पर फिल्म की अनाउंसमेंट करेंगे और इसी महीने से फिल्म की शूटिंग भी शुरू होगी।

{इसे भी पढ़ें: 'Sanjay Gupta नहीं करेंगे Hrithik Roshan स्टारर Krrish 4 का डायरेक्शन, पढ़िए राकेश रोशन का पूरा बयान}

ऋतिक रोशन हाल ही में फिल्म 'वॉर' में टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) और वाणी कपूर (Vaani Kapoor) के साथ नजर आये थे। उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई पार कर चुकी है। और अभी फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर कमाई करने में लगी हुई है। इससे पहले ऋतिक सुपर 30 में दिखाई दिए थे। फिल्म में उन्होंने फेमस गणितज्ञ आनंद कुमार का किरदार निभाया था।

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...


About the Author

Lalit Chaudhary