Dhurandhar 2 में Krystle D'Souza की एंट्री? अफवाहों पर एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, किरदार को लेकर दिया बड़ा हिंट

Dhurandhar में 'शरारत' गाने से सुर्खियों में आने वाली एक्ट्रेस Krystle D'Souza को लेकर ऐसी खबरें चल रही हैं, कि वे गाने के बाद अब पूरी फिल्म में नजर आएंगी. हालांकि, अब इसपर क्रिस्टल ने चुप्पी तोड़ी है.

By: Sadhna Mishra  |  Published: December 31, 2025 7:28 PM IST

Dhurandhar 2 में Krystle D'Souza की एंट्री? अफवाहों पर एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, किरदार को लेकर दिया बड़ा हिंट

Krystle D'Souza On Dhurandhar 2: आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) के 'शरारत' गाने से वायरल होने वाली एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा (Krystle D'Souza) एक बार फिर से चर्चा में हैं और इस बार भी वजह आदित्य धर की ही फिल्म है. दरअसल, हर तरफ ऐसी बातें हो रही हैं कि, 'धुरंधर' के गाने में नजर आने वाली एक्ट्रेस 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) में पूरी फिल्म में दिखाई देंगी और इसमें वह कोई अहम किरदार निभाने वाली है. हालांकि, इन सभी अफवाहों पर अब एक्ट्रेस (Krystle D'Souza On Dhurandhar 2) ने चुप्पी तोड़ी है और इशारों-इशारों में कुछ ऐसा कह दिया, जिसे लेकर अब वह चर्चा में आ गई हैं.

Dhurandhar 2 में बड़े रोल में नजर आ सकती हैं क्रिस्टल?

गौरतलब है कि, 'शरारत' गाने में न सिर्फ म्यूजिक जबरदस्त था, बल्कि इसमें क्रिस्टल (Krystle D'Souza) की स्क्रीन प्रेजेंस ने भी सबका दिल जीत लिया. उनकी खूबसूरती और एक्सप्रेशंस की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हुई और फैंस ने उनके वीडियो क्लिप्स और रील्स की बाढ़ ला दी. एक्ट्रेस की इसी पॉपुलैरिटी को देखते हुए यह कयास लगाए जा रहे थे कि, क्या क्रिस्टल 'धुरंधर 2' में किसी बड़े रोल में नजर आ सकती हैं? जिसपर एक्ट्रेस ने अब खुद ही जवाब दे दिया है.

TRENDING NOW

Krystle D'Souza के जवाब ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब इन खबरों पर क्रिस्टल से सवाल किया गया, तो उन्होंने जो जवाब दिया उससे फैंस के बीच इस खबर को लेकर एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई. दरअसल, एक्ट्रेस ने अपने बेबाक अंदाज में हंसते हुए कहा, 'हम्म...मतलब, आइडिया बुरा नहीं है. बताते हैं, बताते हैं...जल्दी!' क्रिस्टल के इस जवाब ने फैंस की एक्साइटमें को और हवा दे दी.

Krystle D'Souza ने उठाया किरदार से पर्दा?

इस बातचीत के दौरान एक्ट्रेस ने मजाकिया अंदाज में सस्पेंस बनाए रखते हुए आगे कहा, 'जासूस का काम ही यही होता है कि, चीजें छिपाकर रखी जाएं.' उनके इस बायन ने फैंस को थोड़ा कंफ्यूज भी किया, लेकिन साथ ही उम्मीद भी जगा दी है कि शायद एक्ट्रेस 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) में पूरी फिल्म में नजर आएंगी और हो सकता है वो जासूस का किरदार निभाती दिखाई दें. हालांकि, अभी तक फिल्म के मेकर्स या क्रिस्टल की तरफ से इसको लेकर कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं आया है, न तो कोई कास्टिंग अनाउंसमेंट हुई है ये सिर्फ एक्ट्रेस के बयान से कयास लगाए जा रहे हैं.