50 से भी ज्यादातर धमाकेदार फिल्मों और सीरियल में काम कर चुकी रीता भादुड़ी का आज सुबह ही निधन हुआ है। बताया जा रहा है कि रीता काफी लम्बे समय से आईसीयू में भर्ती थी और किडनी फेल होने की वजह से ही उनकी हालात बद से बदतर हो गई थी। बता दें कि रीता भादुड़ी के निधन की खबर टीवी और फिल्मों के जाने माने अभिनेता शिशिर शर्मा ने सोशल मीडिया के जरिए दी।
बता दें कि रीता के निधन की खबर से टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को तगड़ा झटका लगा है और वहीं उनके साथ काम कर चुके को-स्टार्स अपना दर्द बयां कर रहे है। सीरियल 'कुमकुम-प्यारा सा बंधन' में सुमित वाधवा (हुसैन कुवारेजवाला) की दादी के रोल में रीता भादुड़ी ने कई दिल जीते थे। इस सीरियल में जूही परमार ने सुमित वाधवा के किरदार की पत्नी का रोल अदा किया था। बता दें कि जैसे ही जूही को रीता के निधन की खबर मिली वह टूट गई।
'छोटी बहू', 'कुमकुम' और 'निमकी मुखिया' समेत इन 5 सीरियल में रीता भादुड़ी का दिखा था जबरदस्त अंदाज
जूही ने पिंकविला को दिए गए इंटरव्यू में कहा कि, 'मैं ये खबर सुनने के बाद कुछ भी कह पाने की स्थिति में नहीं हूं। पिछले काफी दिनों से उनकी हालत ठीक नहीं थी और दुर्भाग्यवश हमें इसकी जानकारी नहीं थी। कुमकुम सीरियल के परिवार को उनकी स्थिति के बारे में कल शाम को ही पता चला। हमें पता चला कि वह अस्पताल में भर्ती है। मैं अभी मुंबई में नहीं हूं। मैंने सोचा था कि जब मैं लौटूंगी तो तब सबसे पहले उनसे ही मिलूंगी। उनके निधन की खबर ने मुझे झकझोर कर रख दिया।'
जूही ने आगे कहा कि, 'मैं उनकी काफी बातें नहीं भूल पाऊंगी। मैं उन्हें रीता मां कहकर बुलाती थी। वह बहुत प्यारी थी और पूरी टीम के लिए खाना लेकर आती थी। वह मुझे बहुत प्यार करती थी। मैं रीता मां को कभी भी भूला नहीं पाऊंगी। मैं अब भी यकीन नहीं कर पा रही हूं कि वह अब इस दुनिया में नहीं रही।'
जरीना वहाब ने कहा- 'मेरे बैच में सबसे खूबसूरत महिला थी रीता भादुड़ी', एफटीआई में साथ सीखी थी एक्टिंग
बता दें कि इन दिनों कॉमेडी शो 'भाभी जी घर पर है' में अंगूरी भाभी का किरदार निभाने वाली शुभांगी अत्रे भी रीता को याद करते हुए भावुक हो गई। बता दें कि शुभांगी सीरियल 'दो हंसों का जोड़ा' में रीता भादुड़ी के साथ काम कर चुकी थी। रीता भादुड़ी के निधन के खबर सुनते ही शुभांगी को भी धक्का लगा।
शुभांगी ने कहा कि रीता जी के बारे में सुनकर मैं काफी दुखी हूं। वह बड़े दिल की मालिक थी और अपने पॉजिटिव वाइव्स से लोगों को खुश रखती थी। साथ ही साथ वह शानदार अभिनेत्री भी थी। हम सेट पर एक परिवार की तरह रहा करते थे। शुभांगी ने आगे कहा कि मैं रीमा लागू और रीता जी से दो हंसों का जोड़ा के सेट पर ही मिली थी। हम साथ में काफी मस्ती करते थे। दोनों ही शानदार थी।