Also Read
बालीवुड के सितारों को लेकर फैंस की दीवानगी हम हमेशा से ही देखते आये हैं। सितारे चाहे छोटे पर्दे के हो या फिर बड़े पर्दे के उनको लेकर फैंस का प्यार किसी से छुपा नहीं हैं। आजकल सोशल मीडिया के समय में इन सितारों के फैंस की तादात दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है जिसे देखकर सितारे काफी खुश भी नजर आते हैं। लेकिन कभी-कभी फैंस का प्यार इन सितारों के लिए मुसीबत की वजह भी बन जाता है। ठीक ऐसा ही हुआ टीवी कलाकार कुशाल टंडन के साथ। जी हाँ कुशाल टंडन अपने एक फैंस के प्यार को देख आग बबूला हो गये हैं।
आपको बता दें, कि हाल ही में कुशाल टंडन अपने एक ऐसे फैंस से मिले जिसने अपने हाथ पर चाकू से कुशाल का नाम लिखा हुआ था। ऐसे तो कुशाल हमेशा से अपने फैंस का आदर करते आये हैं। लेकिन फैंस द्वारा किये गये इस हरकत को देखकर काफी नाराज हो गये। जिसके बाद कुशाल ने सोशल मीडिया के अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट किया जिसमें वो अपने फैंस के इस तरीके के प्यार के खिलाफ काफी सख्त नजर आये। आपको बता दें कि शुरू में कुशाल ने गुस्से में पोस्ट तो कर दिया था लेकिन बाद में अपने पोस्ट को सोशल मीडिया से हटा लिया। [इसे भी पढ़ें: जेनिफ़र ने कुशल के साथ किया इंटिमेट सीन शूट लेकिन रखी यह शर्त!]
जब टेलीचक्कर ने कुशाल टंडन से पोस्ट को डिलीट करने की असली वजह जानने की कोशिश की तो कुशाल ने बताया कि पहले मैं अपने प्रशंसकों को ये संदेश देने के लिए पोस्ट किया था कि वो इस तरह से किसी का ध्यान अपनी ओर खीचने के लिए गैर जिम्मेदार और बचकाना हरकत ना करें। लेकिन बाद में मुझे समझ आया कि ऐसा करके मैं बस कुछ लोंगों को ही प्रेरित कर सकता हूँ। क्योंकि वो मेरे पोस्ट पर प्रतिक्रिया कर रहें थे कि वो जैसा चाहते हैं वैसा ही करेंगे। कुशाल ने आगे कहा कि “मैं जानता हूँ कि वो अरेबिक फैन कौन है और मैं उसको बताना चाहता हूँ कि मुझे उसकी इस हरकत को देखकर बिलकुल ख़ुशी नहीं हुआ हो। मैं इस तरह के पागलपन को सपोर्ट नहीं करता। मैं सबसे रिक्वेस्ट करता हूँ कि अपने पसंदीदा कलाकार को आकर्षित करने के लिए इस तरह की कोई भी हरकत न करें।”
आपको बता दें कि छोटे पर्दे के कलाकर कुशल टंडन 2011 में सीरियल ‘एक हजारों में मेरी बहना है’ से टीवी पर डेब्यू किया था। उसके बाद कुशाल टंडन कलर्स के विवादित शो बिग बॉस का हिस्सा बनें जहाँ गौहर खान के साथ उनके रिश्ते ने खूब सुर्खिया बटोरी थी। फिर सोनी टीवी के शो ‘बेहद’ में नजर आये। फिलहाल आपको कुशाल टंडन का ये अनोखा अंदाज कैसा लगा? हमें कमेंटबॉक्स में जरुर बताएं।