इस अंदाज में पार्टी करती नजर आई सुहाना खान, वायरल तस्वीरों में दोस्त के साथ खूब करती दिखी मस्ती

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान की एक ताजा फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। 

WrittenBy
By: Ujwala Dharpawar | Published: June 24, 2019 6:30 PM IST

बॉलीवुड की पॉपुलर स्टार किड्स में शामिल शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान की एक ताजा फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इस वायरल होती तस्वीर में सुहाना खान अपने दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए नजर आ रही है। इस फोटो की खास बात ये है कि सुहाना खान इस लेटेस्ट फोटो में रेड एंड ब्लैक कलर की ड्रेस में कूल अंदाज में दिखाई दी। वैसे आपको बता दें. सोशल मीडिया पर सुहाना की ये फोटो तेजी से वायरल हो रही है। इस फोटो पर अब तक 10 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। सुहाना खान का ये कूल अंदाज दर्शकों को इतना पसंद आ रहा हैं कि इस फोटो पर फैंस कई कमेंट्स करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।

ब्रेकअप की खबर निकली झूठी, आज भी टाइगर श्रॉफ का दिल दिशा पाटनी के लिए ही धडकता है

वैसे आपको बता दें, ये पहली बार नहीं है जब सुहाना की तस्वीरें इस तरह से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सुहाना अक्सर अपनी तस्वीरों के जरिए सोशल मीडिया पर छाई रहती है।

हाल ही में सुहाना का एक वीडियो भी उनके चाहने वालों के बीच खूब वायरल हुआ था। सुहाना इस वीडियो में अपने दोस्तों के साथ पोल डांस करती दिखाई दी थी।

टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी का हुआ ब्रेकअप, 3 साल के रिलेशनशिप के बाद तोड़ा रिश्ता

View this post on Instagram

@suhanakhan2 dancing with her friends ??

A post shared by Suhana Khan ⭐ (@suhanakha143) on

सुहाना खान इस समय भारत में नहीं है वो विदेश में अपनी पढ़ाई पूरी कर रही हैं। और तो और सुहाना खान का सोशल मीडिया पर अपना अकाउंट भी नहीं है बावजूद इसके उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती दिखाई देती है। वैसे आपको बता दें, सुहाना खान सिर्फ वेस्टर्न आउटफिट पहनना पसंद नहीं करती बल्कि ट्रेडिशनल आउटफिट पहनना भी वो काफी पसंद करती है।

View this post on Instagram

A post shared by Suhana Khan ⭐ (@suhanakha143) on

मिली जानकरी के मुताबिक, सुहाना खान अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद बॉलीवुड में डेब्यू करने को लेकर उत्सुक है। शाहरुख खान ने हाल ही में दिए अपने इंटरव्यू में कहा था कि 'मेरी बेटी सुहाना एक्ट्रेस बनना चाहती हैं, तो वहीं आर्यन डायरेक्टर बनने में रुचि रखते है।'

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...