Also Read
इस साल की मोस्ट अवेटिड फिल्मों में से एक शिवाय का दूसरा गाना दरखास्त रिलीज़ हो गया है। गाने में अजय देवगन एक दम अलग अंदाज़ में नज़र आ रहे हैं। इस तरह शायद ही आपने पहले कभी अजय देवगन को देखा होगा। इस गाने में अजय देवगन ने पहली बार ऑन स्क्रीन किस किया है। गाने के कई सीन्स में वो फिल्म की हीरोइन ऐरिका खार के साथ किस करते दिख रहे हैं। फिल्म का यह गाना एक रोमांटिक नम्बर है जो आपको अपने आप में खोने को मजबूर कर देगा। [इसे भी पढ़ें- आमिर खान फंसे असमंजस में, करन जौहर की ‘ऐ दिल है मुश्किल’ को चुनें या अजय देवगन की ‘शिवाय’ को]
गाने की शुरुआत अजय देवगन के साथ होती है, जो कि अपने हाथ में चिलम पकड़े हुए आग सेकते नज़र आ रहे हैं। फिल्म के इस गाने में आपको अजय आंखो ही आंखो में प्यार करते नज़र आयेंगे। फिल्म के इस गाने को सुनिधि चौहान और अरिजीत सिंह ने गाया है और मिथुन ने कम्पोज़ किया है। पिछले दिनों ही इस गाने का टीज़र रिलीज़ हुआ ता जो लोगो को कापी पसंद आया था, जिसके बाद ये उम्मीद थी कि ये गाना लोगों को खूब पसंद आयेगा। वैसे आपको बता दें कि अजय देवगन ने अपनी इस फिल्म के हर गाने को इस तरह से बनवाया है जिससे कि वो आने वाले समय में वासी न हो जाय। मिथुन ने अजय की इस बात का खूब ख्याल रखा है और अपनी सरफ से बेहतरीन कॉम्पोजीशन्स फिल्म के लिए बनाये हैं। [इसे भी पढ़ें- अमिताभ बच्चन का दावा, पहली बार नहीं बल्कि दूसरी बार किस कर रहे हैं अजय देवगन]
फिल्म शिवाय अजय का ड्रीम प्रोजेक्ट है जिसके लिए उन्होंने बाजीराव मस्तानी जैसी फिल्म तक को न कह दिया था। अजय अपनी फिल्म को लेकर इतने आश्वस्त है कि वो करन की आने वाली फिल्म ऐ दिल है मुश्किल से टक्कर की चिंता भी नहीं कर रहे हैं। लगभग 3:30 मिनट का ये गाना आपके कानों को एक अलग सा एक्सपीरियंस देगा जो आपने पिछले किसी रोमांटिक गाने में नहीं सुना होगा।
गाने का वीडियो-
40