'कसौटी जिंदगी के' के सेट से लीक हुआ एरिका फर्नांडीस का पहला लुक, क्या इसी अंदाज में नजर आएगी नई प्रेरणा ?

इन दिनों कोलकाता में हो रही है इस फिल्म की शूटिंग...

WrittenBy
By: Garima Singh | Published: August 19, 2018 9:40 AM IST

कल ही हमने आपको अपनी एक रिपोर्ट में जानकारी दी थी 'कसौटी जिंदगी के' की शूटिंग कोलकाता में शुरु हो चुकी है। बता दें कि कल ही एरिका फर्नांडीस ने अपने पहले सीन की शूटिंग शरु की है। बता दें कि एकता अपने पुराने सुपरहिट सीरियल कसौटी जिदंगी की को नए रुप में कसौटी जिंदगी के को लेकर आ रही है। इस बार किरदार वहीं होंगे लेकिन चेहरे अलग होंगे।

हाल ही में एकता कपूर ने इस सीरियल के टीजर को भी लॉन्च किया था। इस टीजर के जरिए उन्होंने एरिका के किरदार से लोगों को रुबरु करवाया। बीते दिनों ही इस सीरियल के प्रोमो की शूटिंग से कुछ तस्वीरें सामने आई थी, जिससे साफ हो गया था कि इस सीरियल में एरिका के अपोजिट पार्थ समाथान ही नजर आने वाले है।

कसौटी जिंदगी के: कोलकाला में एरिका फर्नांडीस ने की पहले सीन की शूटिंग, सामने आई ये तस्वीर

वहीं हिना खान के नाम को लेकर लोगों के बीच काफी कन्फ्यूजन हो चुका है। दरअसल खबरें है कि हिना खान इस सीरियल में कोमोलिका का रोल अदा करने वाली है। वहीं बीते हुए दिनों में एकता कपूर के द्वारा दिए गए बयान से लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि हिना कोमोलिका का रोल ही अदा करेंगी या फिर वह किसी और किरदार में नजर आएगी।

फिलहाल तो सोशल मीडिया पर सीरियल के सेट से एरिका की कुछ और तस्वीरें वायरल हो रही है और कहा जा रहा है कि एरिका सीरियल में इसी लुक में नजर आने वाली है। नीचे आप इन तस्वीरों को देख सकते है।

बता दें कि एरिका टीवी की जानी मानी अभिनेत्री है और इससे पहले वह कुछ रंग प्यार के ऐसे भी सीरियल के जरिए लाखों-करोडों दिलों में खास जगह बना चुकी है। फिलहाल तो देखना होगा कि एरिका कसौटी जिंदगी के जरिए लोगों का दिल जीत पाती है या नहीं। वैसे आप इस सीरियल को देखने के लिए कितने उत्साहित है? कमेंटबॉक्स में अपनी राय जरुर दें।