Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

बॉलीवुड के ये बड़े सितारे लिली सिंह के सामने होंगे 'शेमलेस', Abhishek Bachchan से Kajol तक के खुलेंगे बड़े राज!

Lilly Singh Podcast: एक्ट्रेस, राइटर और निर्माता लिली सिंह अपने पॉपुलर पॉडकास्ट 'शेमलेस विद लिली सिंह' के तीसरे सीजन के साथ वापसी कर रही हैं. इस बार बॉलीवुड के कई बड़े सितारों के राज कैमरे पर खुलने वाले हैं.

By: Sadhna Mishra  |  Published: March 6, 2026 8:09 PM IST

बॉलीवुड के ये बड़े सितारे लिली सिंह के सामने होंगे 'शेमलेस', Abhishek Bachchan से Kajol तक के खुलेंगे बड़े राज!
'शेमलेस विद लिली सिंह' के तीसरे सीजन के साथ लौट रही हैं लिली सिंह

Lilly Singh Podcast Shameless: एक्ट्रेस, राइटर, निर्माता और डिजिटल क्वीन लिली सिंह (Lilly Singh) एक बार फिर से धमाका करने के लिए तैयार हैं. वो अपने पॉपुलर सुपरहिट पॉडकास्ट 'शेमलेस विद लिली सिंह' (Shameless) के तीसरे सीजन के साथ वापसी कर रही हैं. मालूम हो कि, डिजिटल क्वीन के इस सीजन का लेवल पहले से कहीं ज्यादा हाई और 'देसी' होने वाला है. लिली सिंह के इस शो में इस बार अभिषेक बच्चन से लेकर काजोल तक कई बॉलीवुड सितारों के बड़े-बड़े राज खुलने वाले हैं. आइए इस शो से जुड़ी कुछ खास बातें जानते हैं.

क्यों है ये सीजन खास?

दुनियाभर में 4 करोड़ से भी ज्यादा दिलों को जीतने के बाद लिली सिंह ने इस बार अपनी जड़ों की ओर रुख किया है. दरअसल, 'शेमलेस' का नया सीजन पूरी तरह से भारत में शूट हुआ है, ये सिर्फ एक पॉडकास्ट नहीं, बल्कि एक ऐसा मंच है जहां बॉलीवुड के बड़े-बड़े दिग्गज अपनी चमक-धमक वाली लाइफ के पीछे छिपे संघर्ष और असली कहानियों को बेबाकी से शेयर करेंगे.

कौन-कौन शो में होगा शामिल?

गौरतलब है कि, लिली सिंह के इस सीजन की गेस्ट लिस्ट किसी ब्लॉकबस्टर फिल्म से कम नहीं है, क्योंकि, लिली के साथ 'शेमलेस' बातें करने के लिए इस बार शो में अभिषेक बच्चन, काजोल, अनिल कपूर, कृति सैनन, टाइगर श्रॉफ, नोरा फतेही, शेफाली शाह, कल्कि कोचलिन, सान्या मल्होत्रा और ईशान खट्टर जैसे वर्सेटाइल एक्टर्स कुर्सी संभालने वाले हैं.

क्या है इस शो का मकसद?

आपको बता दें कि, लिली सिंह अमेरिकी लेट-नाइट टीवी शो होस्ट करने वाली पहली दक्षिण एशियाई महिला बनकर इतिहास रच चुकी हैं, इस पॉडकास्ट के जरिए एक बड़ा बदलाव लाना चाहती हैं. यह शो उनके एनजीओ 'यूनिकॉर्न आइलैंड फंड' के सहयोग से बना है, जो महिलाओं और लड़कियों को समाज में बेहतर अवसर और पहचान दिलाने के लिए काम करता है.

पिछले सीजन में दिखे थे ये सितारे

मालूम हो कि, इसके पिछले सीजन में करण जौहर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, नीना गुप्ता और बादशाह जैसे सितारों को बिल्कुल नए अंदाज में देखा गया था. इस बार ये सिलसिला और भी गहरा और दिलचस्प होने वाला है.

View this post on Instagram

A post shared by Lilly Singh (@lilly)

कहां और कैसे देखें?

अगर आप भी अपने पसंदीदा सितारों की लाइफ में पर्दे के पीछे क्या चल रहा है, इसके बारे में जानना चाहते हैं, तो इस शो को देखने के लिए तैयार हो जाइए. ऐसे में अब आप सोच रहे होंगे कि, इस शो को कहां देखें, तो बता दें कि, इसे आप यूट्यूब, स्पॉटिफाई और एप्पल पॉडकास्ट में देख सकते हैं. एंटरटेनमेंट की ऐसी ही खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…