इस साल कई बड़ी फिल्में रिलीज हुईं, जिन्हें न सिर्फ इंडिया में बल्कि पूरी दुनिया में भरपूर प्यार मिला. इस मामले में साल के शुरुआत में आई फिल्म ‘छावा’ सबसे आगे थी. लेकिन हाल ही में रिलीज हुई देश की पहली फीमेल सुपरहीरो फिल्म ‘लोका’ ने ओवरसीज मार्केट में ‘छावा’ को भी पीछे छोड़ दिया है. अपने इससे पहले कई सुपरहीरो फिल्में देखि होंगी, लेकिन ‘लोका’ की कुछ बात ही अलग है. खास बात ये है कि इस फिल्म में सुपरहीरो का किरदार कोई हीरो नहीं, बल्कि हीरोइन निभा रही है. मलयालम भाषा में बनीं इस फिल्म ने ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. फिल्म 28 अगस्त को रिलीज हुई है.
फिल्म ने ब्लॉकबस्टर 'छावा' को दी मात
सिनेमाघरों में 28 अगस्त को रिलीज होने के एक हफ्ते बाद इस फिल्म को हिंदी डबिंग में भी रिलीज किया गया है. तीन हफ्ते से फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है. इसी के साथ अब फिल्म ने अब नया रिकॉर्ड बनाते हुए इस साल की ब्लॉकबस्टर ‘छावा’ को भी पीछे छोड़ दिया है. विक्की कौशल स्टारर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. वर्ल्डवाइड 800 करोड़ के कलेक्शन के साथ ही ये फिल्म इस साल की सबसे बड़ी फिल्म साबित हुई है. ‘छावा’ इस साल की पहली ऐसी फिल्म है, जिसने ओवरसीज मार्केट में 100 करोड़ का बिजनेस किया था. लेकिन बाद में ‘एम्पुरान’ और सैयारा ने इसे पीछे छोड़ दिया. वहीं अब ‘लोका’ ने ओवरसीज मार्केट में 110 करोड़ के कलेक्शन से ‘छावा’ को पीछे छोड़ दिया है.
30 करोड़ में बनीं फिल्म
कल्याणी प्रियदर्शन स्टारर फिल्म लोका अपने रिलीज के दिन से ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई कर रही है. वर्ल्डवाइड फिल्म ने 250 करोड़ रुपए का कलेक्शन भी पार कर लिया है. रिपोर्ट की माने तो इस फिल्म का बजट 30 करोड़ रुपए है. इसे डोमिनिक अरुण ने डायरेक्ट किया है.
इंडिया की पहली फीमेल सुपरहीरो फिल्म
मुख्य रूप से मलयालम भाषा में टैटार हुई फिल्म ‘लोका’ इंडिया की पहली फीमेल सुपरहीरो फिल्म बन गई है. इसके साथ ही फिल्म में लीड किरदार निभा रही एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन भारत की पहली फीमेल सुपरहीरो बन गई हैं. वहीं अब उन्होंने मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली पहली फीमेल सुपरस्टार का खिताब भी जीत लिया है.
Subscribe Now
Enroll for our free updates