Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

विक्रम भट्ट की वेब सीरीज 'माया 2' का नया गाना 'जी चाहता है' हुआ रिलीज, देखें वीडियो

30 मई से होगी इस वेब सीरीज की शुरुआत...

By: Garima Singh  |  Published: May 16, 2018 8:44 PM IST

विक्रम भट्ट की वेब सीरीज 'माया 2' का नया गाना 'जी चाहता है' हुआ रिलीज, देखें वीडियो

जबसे जाने माने निर्देशक और निर्माता विक्रम भट्ट ने वेब सीरीज की दुनिया में कदम रखा है, तबसे उन्होंने तहलका मचा रखा है। एक से बढ़कर एक सीरीज वह लोगों के सामने लेकर आ रहे है। अब तक विक्रम 'ट्विस्टेड', 'गहराइयां', 'स्पॉटलाइट' और 'रेन' जैसी जबरदस्त वेब सीरीज बना चुके है। अब विक्रम 'माया' का दूसरा सीजन लेकर आ रहे है।

'माया 2' में जी टीवी के मशहूर सीरियल 'कुमकुम भाग्य' से सुर्खियां बटोरने वाली लीना जुमानी और प्रियल गोर मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी। बता दें कि पिछले दिनों इस वेब सीरीज का ट्रेलर सामने आया था और इस ट्रेलर में लीना और प्रियाल के बोल्ड सीन्स ने खूब तहलका मचा दिया था।

Raazi Movie Review: आलिया की बेहतरीन अदाकारी से सजी फिल्म 'राजी' देशभक्ति का एक नया पाठ पढ़ाती है

बता दें कि 'माया 2' की कहानी दो लेस्बियन औरतों सिम्मी और रुही के इर्द गिर्द घूमेगी। रुही के किरदार में लीना है तो वही सिम्मी के किरदार को प्रियल ने निभाया है। सिम्मी अपने लेस्बियन होने की सच्चाई को दुनिया से छुपाकर एक शख्स के साथ रिश्ते में आ जाएगी। जब सिम्मी की मुलाकात रुही से होती है तो दोनों दुनिया की फ्रिक किए बिना अपनी इच्छाओं को पूरा करती है। इस सीरीज के ट्रेलर में लीना और प्रियाल एक दूसरे को किस करती हुई नजर आई है और इनके लिपलॉक ने खूब सुर्खियां भी बटोरी।

इस सीरीज का एक गाना आप ट्रेलर में ही देख चुके है। बता दें कि अब इस सीरीज का दूसरा गाना जी चाहता है रिलीज हो चुका है। इस गाने में आप देखेंगे कि सिम्मी जिस शख्स के साथ रिश्ते में है उसके साथ खुश नहीं है। वह जब रुही के इर्द गिर्द होती है तभी उसे असली खुशी मिलती है। इस गाने में भी लीना और प्रियाल का लिपलॉक सीन दिखाया गया है। नीचे देखें 'माया 2' का नया गाना...

इस वेब सीरीज की शुरुआत 30 मई से होगी। 'माया 2' का निर्देशन विक्रम भट्ट की बेटी कृष्णा भट्ट ने किया है। कमेंटबॉक्स में बताए कि आपको इस वेब सीरीज का नया प्रोमोशनल सॉन्ग कैसा लगा?


About the Author

Garima Singh