Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

मिथुन चक्रवर्ती की बहू Madalsa Sharma ने शेयर किया कास्टिंग काउच का एक्सपीरियंस, बोलीं- 'मैं 17 साल की थी...'

Madalsa Sharma Casting Couch Experience: मदालसा शर्मा ने अपने कास्टिंग काउच के अनुभव का खुलासा किया है. एक्ट्रेस ने बताया उन्होंने आखिर क्यों साउथ इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला किया.

By: Shashikant Mishra  |  Published: October 30, 2025 12:24 PM IST

मिथुन चक्रवर्ती की बहू Madalsa Sharma ने शेयर किया कास्टिंग काउच का एक्सपीरियंस, बोलीं- 'मैं 17 साल की थी...'

टीवी और फिल्मों में काम करने वाली एक्ट्रेस मदालसा शर्मा (Madalsa Sharma) दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) की बहू हैं. टीवी के पॉपुलर शो 'अनुपमा' में नजर आने वाली मदालसा शर्मा पिछली बार फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' में काम करती दिखाई दी थीं. उन्होंने छोटे से लेकर बड़े पर्दे तक अपनी बेहतरीन एक्टिंग से लोगों का दिल जीता है. मदालसा शर्मा ने हाल ही में एक इंटरव्य के दौरान कास्टिंग काउच को लेकर बात की है और अपना बुरा अनुभव शेयर किया है. आइए जानते हैं कि मदालसा शर्मा ने क्या बताया है.

मदालसा शर्मा ने साउथ इंडस्ट्री के खोले गंदे राज

मदालसा शर्मा ने 'पिंकविला' के साथ बात करते हुए कास्टिंग काउच को लेकर बात की है. इस दौरान उन्होंने बताया कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री को छोड़कर बॉलीवुड इंडस्ट्री में आने का फैसला क्यों किया. मदालसा शर्मा ने साउथ सिनेमा छोड़ने के सवाल पर जवाब देते हुए कहा, 'वहां मेरे कुछ खराब अनुभव हुए, जिन्हें मैं बर्दाश्त नहीं कर पाऊंगी और वह रास्ता नहीं अपना पाऊंगी.' मदालसा शर्मा से पूछा गया कि वह किन रास्तों को अपना नहीं पाएंगी. इस पर उन्होंने कहा, 'कास्टिंग काउच, मुझे लगता है कि ये हर जगह है. मुझे साउथ में थोड़ी निराशा हुई. ऐसा कोई अनुभव नहीं लेकिन लेकिन एक बार एक बातचीत से मैं असहज हो गई थी. मुझे पक्का याद नहीं लेकिन मैं शायद 17 साल की थी. काफी समय हो गया लेकिन मुझे या है कि एक मीटिंग में असहज महसूस किया और मैं वहां से बाहर चली गई. इसके बाद मैंने फैसला किया कि मुंबई वापस चलते हैं.'

TRENDING NOW

मदालसा शर्मा ने साउथ इंडस्ट्री से शुरू किया था करियर

मदालसा शर्मा ने आगे बताया, 'हर इंसान का एक लक्ष्य होता है, जहां वो पहुंचना चाहता है. मेरा भी लक्ष्य है लेकिन उतना ज्यादा नहीं कि मैं उसको खुज पर हावी होने दूं. जो मुझे चाहिए और जो मुझे नहीं चाहिए, मेरे फैसले उस आधार पर होते हैं.' गौरतलब है कि मदालसा शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत साउथ इंडस्ट्री से की थी और उन्होंने कई फिल्मों में काम किया. इसके बाद वह बॉलीवुड में कई मूवीज में नजर आ चुकी हैं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.