Madhuri Dixit और Anil Kapoor की जोड़ी फिर दिखेगी साथ? एक्टर संग दोबारा काम करने के लिए एक्ट्रेस ने रखी बड़ी शर्त

Madhuri Dixit और Anil Kapoor की हाल ही में 'मां बहन' की स्क्रीनिंग के दौरान मुलाकात हुई थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद से फैंस उनके रीयूनियन को लेकर एक्साइटेड हो गए हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि, एक्ट्रेस ने अनिल संग काम करने के लिए एक बड़ी शर्त रखी है.

WrittenBy
By: Sadhna Mishra | Published: June 8, 2026 10:31 AM IST

Madhuri Dixit Condition For Reunion With Anil Kapoor: 90s की सुपरस्टार माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'मां बहन' (Maa Behan) को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में एक्ट्रेस की इस मूवी की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी, जिसमें माधुरी की मुलाकात बॉलीवुड स्टार अनिल कपूर (Anil Kapoor) से हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. दोनों को सालों बाद एक साथ देखकर फैंस के बीच रीयूनियन को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटमेंट बढ़ गई है. लेकिन फैंस को 90s की इस सुपरहिट जोड़ी को देखने के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है, क्योंकि एक्ट्रेस ने अनिल कपूर संग काम करने को लेकर एक बड़ी शर्त रख दी है.

माधुरी और अनिल की आखिरी फिल्म कौन सी थी?

गौरतलब है कि, 90s के दौर में माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर (Madhuri Dixit Anil Kapoor Movie) ने साथ में 15 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है, जिसमें 'परिंदा', 'तेजाब', 'बेटा', 'लज्जा' और 'पुकार' जैसी बड़ी फिल्में शामिल है. उस दौर में माधुरी और अनिल की जोड़ी सुपरहिट की गारंटी मानी जाती थी, वहीं कई इंटरव्यूज में एक्ट्रेस ने अनिल कपूर को अपना को-स्टार बताती रही हैं. इन दोनों को आखिरी बार एक साथ साल 2019 में आई फिल्म 'टोटल धमाल' में देखा गया था, जिसे रिलीज हुए 7 साल से ज्यादा का वक्त हो चुका है. ऐसे में अब फैंस भी दोनों को एक साथ देखने के लिए बेताब हैं, लेकिन इसी बीच एक्ट्रेस ने अनिल कपूर संग काम करने को लेकर बड़ी शर्त रख दी है.

अनिल कपूर के साथ इस शर्त पर काम करेंगी माधुरी

दरअसल, हाल ही में एक इंटरव्यू में माधुरी दीक्षित ने अपने और अनिल कपूर के रीयूनियन को लेकर बात की और बताया कि वो उनके साथ काम कब करेंगी. फिल्मफेयर से बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा, 'मैं उनके साथ दोबारा काम करना चाहती हूं, लेकिन उनके लिए स्क्रिप्ट बहुत शानदार होनी चाहिए.' एक्ट्रेस ने आगे ये भी कहा कि, जिस भी प्रोजेक्ट के लिए वो दोनों साथ आएं, वो ऐसा होना चाहिए जो सालां से बनी उनकी इस जोड़ी की साख और विरासत के साथ न्याय कर सके. माधुरी ने आगे कहा, 'इसलिए सब्जेक्ट का अच्छा होना और हर चीज का सही तरह से फिट बैठना बहुत जरूरी है.'

इन प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं Anil Kapoor

आपको बता दें कि, माधुरी दीक्षित की हाल ही में डार्क कॉमेडी क्राइम मूवी 'मां बहन' रिलीज हुई थी. वहीं अनिल कपूर को आखिरी बार साल 2026 में रिलीज हुई एक्शन-ड्रामा फिल्म 'सूबेदार' में नजर आए थे. इसके अलावा वो इन दिनों कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं, जिसमें यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स 'अल्फा', शाहरुख खान की 'किंग' और जूनियर एनटीआर की 'ड्रैगन' और आलिया भट्ट स्टारर हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'चामुंडा' पर काम कर रहे हैं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट की खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…