Monalisa Bold Dance Moves On Honey Singh Song Viral: महाकुंभ (Mahakumbh) मेले में माला बेंचने गई मोनालिसा भोसले (Monalisa) ने अपनी खूबसूरत कत्थई आंखों से हर किसी को अपना दीवाना बना लिया है. मध्य प्रदेश की ये साधारण सी लड़की अब सोशल मीडिया पर हर तरफ छाई हुई है. वहीं इंटरनेट पर वायरल (Viral Video) होने के बाद वायरल गर्ल की जिंदगी ने ऐसी करवट ली है कि अब उन्हें फिल्मों में काम करने मौका मिला है. इस बीच मोनालिसा का एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह (Monalisa) हनी सिंह (Honey Singh) के एक गाने पर बोल्ड डांस मूव्स दिखाती नजर आ रही हैं. जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है.
Monalisa का लेटेस्ट डांस वीडियो इंटरनेट पर मचा रहा तहलका
दरअसल, मोनालिसा (Monalisa) अपनी फिल्म के डायरेक्टर सनोज मिश्रा के साथ हाल ही में नेपाल के मौलापुर में मधानी महोत्सव में पहुंची थी. ये खास प्रोग्राम महाशिवरात्रि के मौके पर हुआ, जहां मोनालिसा और उनके परिवार को बुलाया गया था. वहां उन्हें सम्मानित किया गया और स्टेज पर परफॉर्म करने का मौका भी मिला. वहीं मोनालिसा ने यो यो हनी सिंह के मशहूर गाने 'मूड नहीं है' पर डांस किया. काले रंग के स्टाइलिश आउटफिट में वो स्टेज पर इस कदर थिरकती दिखीं की हर कोई उनका फिर से दीवाना हो गया. वायरल गर्ल का ये डांस वीडियो (Monalisa Dance Video) अब सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है.
Monalisa का लेटेस्ट डांस वीडियो हो रहा वायरल
हालांकि वीडियो में मोनालिसा (Monalisa Viral Video) का डांस देखकर लगता है कि वो अभी डांस में नई-नई हैं. क्योंकि वो थोड़ा अटक रही थीं और उनके एक्सप्रेशन थोड़े अजीब से लगे, जैसे कोई पहली बार कोशिश कर रहा हो. लेकिन फिर भी फैंस उनकी मेहनत को देखकर खुश हैं और इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन्स दे रहे हैं. बता दें यह वीडियो मोनालिसा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल @_monalisa_official पर शेयर किया है, जिस पर उन्होंने कैप्शन लिखा, 'मेरी डांस वाली वीडियो.' ये वीडियो लोगों को पसंद आ रहा है और खूब वायरल हो रहा है.
View this post on Instagram
'पहली बार डांस कर रही हो क्या?'
फैंस भी इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं. कोई मजाक में कह रहा है, 'पहली बार डांस कर रही हो क्या?' तो किसी ने लिखा, 'मेरा भी लाइक करने का मूड नहीं है.' एक यूजर ने सलाह दी, 'डांस ठीक है, लेकिन पढ़ाई भी जरूरी है.' कई लोगों को उसके एक्सप्रेशन देखकर हंसी आई, एक ने लिखा, 'लग रहा है 10 साल की बच्ची डांस कर रही है.' वहीं, कुछ फैंस ने प्यार से कहा, 'अपनी मासूमियत को खत्म मत कर देना.'
Subscribe Now
Enroll for our free updates