'वायरल गर्ल' मोनालिसा की डेब्यू फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' का फर्स्ट पोस्टर आउट, लोग बोले- 'बहुत अच्छी...'

Monalisa Film The Diary Of Manipur Poster: मोनालिसा की पहली फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है. 'वायरल गर्ल' ने इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है.

By: Shashikant Mishra  |  Published: January 11, 2026 6:11 PM IST

'वायरल गर्ल' मोनालिसा की डेब्यू फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' का फर्स्ट पोस्टर आउट, लोग बोले- 'बहुत अच्छी...'

प्रयागराज में चल रहा माघ मेला लगातार सुर्खियों में है. वहीं, बीते साल 2025 में हुए महाकुंभ से चर्चा में आईं वायरल गर्ल मोनालिसा (Monalisa) सोशल मीडिया से लेकर मीडिया में छाई रहती हैं. महाकुंभ में माला बेचने के लिए पहुंची मोनालिसा को उनकी खूबसूरत आंखों से काफी लोकप्रियता मिली. यहां तक कि डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने उन्हें फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' (The Diary Of Manipur) ऑफर कर दी. उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है. इसी बीच मोनालिसा की डेब्यू फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है. फिल्म के पोस्टर के आने के बाद लोग सोशल माीडिया पर रिएक्शन दे रहे हैं.

मोनालिसा को शुभकामनाएं दे रहे फैंस

मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी डेब्यू फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' का फर्स्ट पोस्टर शेयर किया है. फिल्म के पोस्टर में आप देख सकते हैं कि मोनालिसा एक साधारण लड़की के अंदाज में नजर आ रही हैं और उनके साथ साइकिल पर एक लड़का दिखाई दे रहा है. इस सोशल मीडिया पोस्ट में बताया गया है कि उत्तराखंड के सीए पुष्कर धामी ने फिल्म का पोस्टर का रिलीज किया है. इस मौके पर वह और फिल्म के स्टार्स के साथ डायरेक्टर सनोज मिश्रा मौजूद रहे. मोनालिसा की इस पोस्ट पर रिएक्शन आ रहे हैं और लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है, 'फिल्म कब रिलीज होगी.' एक यूजर ने लिखा है, 'बहुत अच्छी लग रही हो.' एक यूजर ने लिखा है, 'शुभकामनाएं.' एक यूजर ने लिखा है, 'पहली फिल्म के लिए बधाई.'

TRENDING NOW

मोनालिसा म्यूजिक वीडियोज में कर चुकी हैं काम

गौरतलब है कि मोनालिसा की डेब्यू फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' से पहले उनके दो म्यूजिक वीडियोज 'सादगी' और 'दिल जानिया' रिलीज हो चुके हैं. मोनालिसा के दोनों म्यूजिक वीडियोज को काफी पसंद किया गया है. गौरतलब है कि महाकुंभ से चर्चा में में आने के बाद मोनालिसा लगातार इवेंट में नजर आई हैं. उनके फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. मोनालिसा की पहली फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' का इंतजार हो रहा है. मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस नहीं की है. वहीं, मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फोटोज और वीडियोज शेयर कर फैंस का ध्यान खींचती हैं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.