Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

The Diary Of Manipur के लिए Monalisa को मिली इतनी फीस, फिल्म में 'वायरल गर्ल' का रोल...

Monalisa Fees And Role: फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' में मोनालिसा में क्या रोल है और उन्हें कितनी फीस मिलने वाली है. इसको लेकर फिल्म के डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने खुलकर बात की है.

By: Shashikant Mishra  |  Published: February 21, 2025 8:04 AM IST

The Diary Of Manipur के लिए Monalisa को मिली इतनी फीस, फिल्म में 'वायरल गर्ल' का रोल...

प्रयागराज में महाकुंभ में माला बेचने गई इंदौर की लड़की मोनालिसा (Monalisa) की लगातार बातें हो रही हैं. वह हर तरफ 'वायरल गर्ल' के नाम से मशहूर हो गई है. अब मोनालिसा फिल्म में नजर आएंगी और इसको लेकर वो रोजाना सुर्खियों में छाई रहती हैं. फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' (The Diary Of Manipur) के डायरेक्टर सनोज मिश्रा (Sanoj Mishra) ने मोनालिसा को कास्ट किया है. वह भी 'वायरल गर्ल' को अपनी फिल्म में लेकर चर्चा में गए हैं. अब सनोज मिश्रा ने एक इटंरव्यू के दौरान मोनालिसा के फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' में रोल और फीस को लेकर खुलकर बात की है. आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या बताया है.

फिल्म में ऐसा होगा मोनालिसा का रोल

सनोज मिश्रा से सवाल किया गया कि फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' में मोनालिसा में रोल क्या है. इस पर डायरेक्टर ने जवाब दिया, 'मेरी फिल्म में गरीब बच्ची का एक किरदार है जो मैंने मोनालिसा को दिया है. ये गरीब बच्ची एक छोटे से गांव में रहती है और उसके अपने सपने हैं. उसके अपने गांव में कुछ दोस्त हैं और गावं का माहौल है. उस बच्ची ने जिस तरह की जिंदगी को जिया है कुछ वैसा ही किरदार है. तो मोनालिसा के लिए ज्यादा करने की जरूरत नहीं है. अगर हम उसे बेसिक चीजें सिखा ले गए तो वो आसानी से फिल्म में मेन लीड की भूमिका निभा सकती है.'

मोनालिसा को मिलेगी 21 लाख रुपये की फीस

डायरेक्टर सनोज मिश्रा से सवाल किया गया कि 21 लाख रुपये में साइन किया गया और 1 लाख रुपये साइनिंग अमाउंट दिया गया. इस पर उन्होंने कहा, 'हां, ठीक है. लेकिन उसकी भी ट्रेनिंग भी हो रही है. इस प्रोसेस में चार टीचर लगे हैं. उसकी फैमिली वहां रह रही है. चूंकि घर पर नहीं रख सकते थे, लोग वहां परेशान करते थे. हमारे टीचर और कोच को गांव में जाने में भी दिक्कत थी. सभी लोग अच्छे से रह रहे हैं और खुश हैं.' इसके अलावा सनोज मिश्रा ने बताया है कि बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव के भाई अमित राव फिल्म में नजर आने वाले हैं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.