महाकुंभ (Mahakumbh) की 'वायरल गर्ल' मोनालिसा (Monalisa) अपनी फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' (The Diary Of Manipur) को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं. डायरेक्टर सनोज मिश्रा (Sanoj Mishra) की इस फिल्म के लिए वह काफी मेहनत कर रही हैं. मोनालिसा अपनी एक्टिंग क्लास के वीडियोज और फोटोज शेयर करती रहती हैं. मोनालिसा से जुड़े अपडेट जानने के लिए लोग उत्सुक रहते हैं. इसी बीच 'वायरल गर्ल' ने अपना एक वीडियो शेयर कर उन्होंने लोगों का ध्यान खींचा है. दरअसल, मोनालिसा का ये वीडियो एक्टिंग क्लास का है जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
मोनालिसा ने शेयर किया वीडियो
मोनालिसा ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में आप देख सकते है कि वो एक्टिंग क्लास में नजर आ रही हैं. मोनालिसा अपने डायलॉग बोल रही हैं. वीडियो की शुरुआत में शख्स कहता है, 'चलो कोई तो चाहता है कि हम एक हो जाएं.' मोनालिसा कहती हैं, 'लेकिन मैं नहीं चाहती सरपंच जी. इन्होंने मेरे भाई पर हाथ उठाया.' शख्स कहता है, 'भाई तो मैंने भी खोया है.' मोनालिसा कहती हैं, 'औरतों की इज्जत पर हाथ डाला है.' शख्स कहता है, 'कोशिश तो यहां से भी हुई है.' मोनालिसा कहती हैं, 'मेरी मां पर गोली चलाई.' शख्स कहता है, 'मेरी बीवी मुझसे से छीन ली गई.' हालांकि, वीडियो में सिर्फ मोनालिा दिखाई देती हैं लेकिन शख्स की सिर्फ आवाज आती है. मोनालिसा ने इस नए वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है, 'मेरी एक्टिंग क्लास.' बताते चलें कि मोनालिसा अक्सर तमाम गानों पर रील्स बनाकर शेयर करती हैं.
View this post on Instagram
मोनालिसा बनने वाली हैं एक्ट्रेस
महाकुंभ में इंदौर से माला बेचने गई मोनालिसा अपनी खास तरह की आंखों के चलते चर्चा में आ गई थीं. इसके बाद मोनालिसा सोशल मीडिया पर 'वायरल गर्ल' के नाम से पॉपुलर हो गईं. फिर मोनालिसा को डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' का ऑफर दे दिया. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.
Subscribe Now
Enroll for our free updates