Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

'वायरल गर्ल' मोनालिसा ने शेयर किया अपना नया वीडियो, लोग बोले- 'बहुत सुंदर...'

Monalisa New Video: मोनालिसा ने अपना नया वीडियो शेयर कर लोगों का ध्यान खींचा है. इस वीडियो में उनका अंदाज लोगों का पसंद आ रहा है और जमकर रिएक्शन आ रहे हैं.

By: Shashikant Mishra  |  Published: March 4, 2025 3:03 PM IST

'वायरल गर्ल' मोनालिसा ने शेयर किया अपना नया वीडियो, लोग बोले- 'बहुत सुंदर...'

महाकुंभ 2025 (Mahakumbh 2025) का समापन हो चुका है लेकिन इससे जुड़ी यादों को लोग अभी शेयर कर रहे हैं. वहीं, इस महाकुंभ में मध्यप्रदेश के महेश्वर की रहने वाली मोनालिसा (Monalisa) की किस्मत ही पलट गई. प्रयागराज में माला बेचने के लिए पहुंचीं मोनालिसा अब 'वायरल गर्ल' के नाम से जानी जाती हैं. उनके वीडियोज और फोटोज आए दिन वायरल होते रहते हैं. अब मोनालिसा ने अपना एक नया वीडियो शेयर किया है जो लोगों का ध्यान खींच रहा हैं और सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट भी कर रहे हैं. आइए देखते हैं कि इस वीडियो में वायरल गर्ल कौन सा वीडियो शेयर किया है.

मोनालिसा के वीडियो पर आए ये कमेंट

मोनालिसा अपने इंस्टाग्राम पर लगातार अपने फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं. अब मोनालिसा ने अपना एक नया वीडियो शेयर किया है जिसमें वो फिल्म 'कयामत से कयामत तक' के गाने 'अकेले हैं तो क्या गम है' पर अपने एक्सप्रेशंस डाल रही हैं. मोनालिसा का मुस्कुराता हुआ अंदाज फैंस का दिल जीत रहा है. उनके इस वीडियो में सोशल मीडिया यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है, 'बहुत सुंदर लग रही हो बेटा.' एक यूजर ने लिखा है, 'वेरी नाइस.' एक यूजर ने लिखा है, 'वाह बहुत अच्छा.' एक यूजर ने लिखा है, 'मेहनत करती रहो और आगे बढ़ती रहो.'

फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' नजर आएंगी मोनालिसा

गौरतलब है कि महाकुंभ में माला बेचने गईं मोनालिसा के चर्चा में आते ही डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने उन्हें अपनी फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' में कास्ट कर लिया था. इसके बाद सनोज मिश्रा उनकी पढ़ाई और एक्टिंग क्लास की जिम्मेदारी उठाई है. मोनालिसा की एक्टिंग क्लास के वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. इसके अलावा मोनालिसा हाल ही में डायरेक्टर के साथ नेपाल गई थीं, जहां उनका भव्य स्वागत हुआ था. 'वायरल गर्ल' के नेपाल से कई वीडियोज और फोटोज सामने आए थे. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.