Mahavatar Parshuram First Poster: ‘महावतार परशुराम' के फर्स्ट लुक ने मचाया इंटरनेट पर तहलका, पो...
Mahavatar Parshuram First Poster: ‘महावतार परशुराम' के फर्स्ट लुक ने मचाया इंटरनेट पर तहलका, पोस्टर देख फैंस के खड़े हुए रोंगटे
'होम्बले फिल्म्स' ने अपने 'महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स' की दूसरी फिल्म 'महावतार परशुराम' का पोस्टर जारी कर दिया है. अश्विन कुमार के निर्देशन में बनी यह फिल्म भगवान विष्णु के छठे अवतार की गाथा है.
By: Shreya Pandey | Published: April 19, 2026 1:40 PM IST
महावतार परशुराम का फर्स्ट लुक आउट
भारतीय पौराणिक गाथाओं को आधुनिक सिनेमा के जरिए एक नई पहचान देने वाले 'होम्बले फिल्म्स' ने अपनी अगली बड़ी फिल्म 'महावतार परशुराम' का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया है. 'महावतार नरसिम्हा' की सफलता के बाद, यह फिल्म सात भागों वाले 'महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स' की दूसरी कड़ी है. इस पोस्टर ने आते ही इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है, जिसने लोगों का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है.
महावतार परशुराम का पोस्टर आउट
'महावतार परशुराम'का पहला पोस्टर न केवल विजुअली शानदार है, बल्कि इसकी टैगलाइन ने ही दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए हैं. फिल्म का मूल मंत्र है "जहां धैर्य समाप्त होता है, वहां परशुराम का फरसा शुरू होता है!" यह पंक्ति फिल्म में भगवान विष्णु के छठे अवतार, परशुराम के उस रौद्र रूप को दिखाया जाएगा, जिन्होंने पृथ्वी को अहंकारी और भ्रष्ट राजाओं के अत्याचार से मुक्त कराने का संकल्प लिया था. आपको बता दें कि यह फिल्म दिसंबर 2027 में रिलीज होगी. जिसके लिए लोग बेहद उत्साहित हैं.
होम्बले फिल्म्स, जिसने 'KGF', 'कांतारा' और 'सालार' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं, अब भारतीय धर्मग्रंथों की कहानियों को लेवल पर ले जा रहा है. प्रोड्यूसर विजय किरागांदुर ने इस प्रोजेक्ट पर बात करते हुए कहा, "हमारी ताकत हमारी कहानियों में छिपी है. 'महावतार परशुराम' के जरिए हम आज की पीढ़ी को अपनी जड़ों और अपनी विरासत की शक्ति से जोड़ना चाहते हैं. यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि उद्देश्य और शक्ति की एक गाथा है."
जब थिएटर बन गए मंदिर
इस सिनेमैटिक यूनिवर्स की पहली फिल्म 'महावतार नरसिम्हा' के दौरान देश ने एक अलग ही मंजर देखा था. 'महावतार परशुराम' से भी इसी तरह के सांस्कृतिक प्रभाव की उम्मीद की जा रही है. यह फिल्म 'रामायण' और 'कल्कि 2898 AD' जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स की लिस्ट में शामिल हो गई है.
अश्विन कुमार के निर्देशन में बन रही यह फिल्म विजुअल ग्राफिक्स और संगीत के मामले में भारतीय सिनेमा के नाम ऊंचा करने वाली है. कलीम प्रोडक्शन के साथ मिलकर बनी इस फिल्म का संगीत सैम सीएस ने दिया है, जो अपने गहरे और रोंगटे खड़े कर देने वाले बैकग्राउंड स्कोर के लिए जाने जाते हैं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफहिंदी.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy