कंगना रनौत को महेश भट्ट ने बताया 'बच्ची', कहा- मेरे संस्कार मुझे...

आलिया भट्ट के पापा महेश भट्ट का जवाब आया है।

WrittenBy
By: Shivani Bansal | Published: May 1, 2019 12:04 PM IST

कंगना रनौत और आलिया भट्ट के बीच छिड़ा जवाबी युद्ध लगता नहीं इतनी जल्दी शांत होने वाला है। कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली आलिया भट्ट और उनके परिवार पर हमला करने का कोई मौका नहीं छोड़ती है तो वहीं, आलिया भट्ट इनके जवाबों का अपनी चुप्पी से मुंहतोड़ जवाब दे रही है। इस जवाबी जंग के बीच बीते दिनों रंगोली ने एक आलिया की मॉम सोनी राजदान के एक ट्वीट पर पलटवार करते हुए आरोप लगाता था कि महेश भट्ट ने उनकी बहन कंगना रनौत पर चप्पल तक फेंकी थी और उन्हें उनकी फिल्म 'वो लम्हे' के प्रीमियर तक से बाहर निकाल दिया था।

इतना ही नहीं, कंगना रनौत ने आलिया और उनकी मॉम सोनी राजदान की नागरिकता पर भी सवाल उठाए थे। अब इस मामले पर आलिया भट्ट के पापा महेश भट्ट का जवाब आया है। महेश भट्ट फिल्म 'योर्स ट्रूली' के प्रीमियर के दौरान पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। यहां जब एक पत्रकार ने कंगना के आरोपों पर उनका बयान लेना चाहा तो उन्होंने कहा कि कंगना उनके लिए एक बच्ची हैं, और इसीलिए वो इस मुद्दे पर कोई बात नहीं करना चाहते। क्या कंगना रनौत से वाकई बी-ग्रेड फिल्म कराना चाहते थे पहलाज निहलानी ? जानिए फिल्मकार का जवाब...

महेश भट्ट ने कहा, 'वो (कंगना) 'बच्ची' है, जिन्होंने अपना करियर हमारे साथ शुरू किया था। क्योंकि उनकी रिश्तेदार (रंगोली) मुझ पर हमला कर रही हैं, इसीलिए मैं कोई कमेंट नहीं करुंगा। हमारी परवरिश और संस्कार हमें सिखाते हैं कि हमें अपने बच्चों पर उंगली नहीं उठानी चाहिए। इसीलिए अपने बच्चों के खिलाफ ऐसा कुछ कहना सही नहीं होगा। मेरी परवरिश मुझे ऐसा करने से रोकती है। जब तक मैं मरुंगा, अपने बच्चों के खिलाफ कुछ नहीं कहूंगा, क्योंकि ये मेरी परवरिश हैं और ये मेरे स्वभाव के खिलाफ है।' कंगना रनौत ने पर्सनल लाइफ को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा, कहा 'मैं रिलेशनशिप में हूं और जल्द ही...'

बीते दिनों कंगना ने फिल्म 'गली बॉय' में आलिया भट्ट की परफॉर्मेंस को मध्यम दर्जे का बता दिया था। जिसके बाद भी काफी हंगामा हुआ था। लेकिन आलिया ने इस पर भी कुछ जवाब नहीं दिया था। आलिया ने कहा था कि कंगना ने 'राजी' के वक्त उनकी तारीफ की थी, हो सकता है कि इस बार वो उनकी उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी लेकिन आगे वो खुद को निखारने की और कोशिश करेंगी।

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...