Mahima Chaudhry Announced Second Marriage: बॉलीवुड हसीना महिमा चौधरी बीते कुछ दिनों से चर्चाओं में बनी हुई हैं. महिमा चौधरी की दूसरी शादी की बात बार बार सामने आ रही है. इतना ही नहीं, 52 साल की एक्ट्रेस खुद कई बार शादी की बात कर चुकी हैं और एक बार फिर से महिमा चौधरी ने पैपराजी के सामने अपनी शादी का जिक्र करके हर किसी को हैरान कर दिया है. एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह बोल रही हैं कि वह आज की दूसरी शादी करने वाली है. इस वीडियो की सच्चाई क्या है? आइए आपको बताते हैं.
क्या दूसरी बार शादी करने वाली हैं महिमा चौधरी
दरअसल, महिमा चौधरी (Mahima Chaudhry) बीते दिनों दुल्हन के अवतार में मीडिया के सामने आई थीं. तब से ही उनकी दूसरी शादी की चर्चा हो रही है और अब एक्ट्रेस एक इवेंट में स्पॉट हुईं. इस दौरान महिमा ने कैमरे में अपनी अंगूठी फ्लॉन्ट करती हैं और पैपराजी से कहती हैं, 'मेरी शादी होने वाली है. कल सब लोग जरूर आना.' ये बोलकर महिमा चौधरी काफी ज्यादा हंसने लगती हैं और पैपराजी भी उनकी बातों पर अपनी हंसी रोक नहीं पाते.
देखें वीडियो
View this post on Instagram
क्या है महिमा चौधरी की शादी का सच
बता दें कि महिमा चौधरी जल्द ही फिल्म दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी में नजर आने वाली हैं और वह जब भी अपनी दूसरी शादी की बात करती हैं तो वह अपनी फिल्म दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी का प्रमोशन करती हैं. इस फिल्म में वह संजय मिश्रा के साथ नजर आने वाली हैं. फिल्म में महिमा संजय मिश्रा की दुल्हनिया बनेगी. बीते दिनों ही महिमा चौधरी संजय मिश्रा के साथ नजर आई थीं. इस दौरान महिमा ने साड़ी पहने दुल्हन के लिबास में नजर आई थीं. संजय मिश्रा भी दूल्हे की तरह सजे हुए थे.
कब रिलीज होगी फिल्म
फिल्म दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी 19 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. इस फिल्म की कहानी एक लड़का लड़की की है, जिसमें लड़का अपने पिता की दूसरी शादी करवाने में लगा है, क्योंकि लड़के की गर्लफ्रेंड के घरवाले चाहते हैं कि जिस घर में उनकी बेटी की शादी हो वहां एक महिला जरूर हो. इसी वजह से फिल्म में काफी सारा ड्रामा होने वाला है.
Subscribe Now
Enroll for our free updates