Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Main Atal Hoon Leak: पंकज त्रिपाठी की 'मैं अटल हूं' हुई ऑनलाइन लीक, फिल्म के रिलीज होते ही मेकर्स को लगी चपत

Main Atal Hoon Leaked Online: पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'मैं अटल हूं' रिलीज होने के कुछ समय बाद ही ऑनलाइन लीक हो गई है। कई पाइरेसी वेबसाइट्स ने मेकर्स को नुकसान पहुंचाया है।

By: Shashikant Mishra  |  Published: January 19, 2024 4:42 PM IST

Main Atal Hoon Leak: पंकज त्रिपाठी की 'मैं अटल हूं' हुई ऑनलाइन लीक, फिल्म के रिलीज होते ही मेकर्स को लगी चपत

बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'मैं अटल हूं' 19 नवंबर यानी शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी की एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है। फिल्म फिल्म 'मैं अटल हूं' को फैंस और क्रिटिक्स का पॉजिटिव रिव्यू मिल रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की बायोपिक 'मैं अटल हूं' का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और फाइनली फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। लेकिन फिल्म 'मैं अटल हूं' के रिलीज होते ही एक बुरी खबर भी सामने आई है। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि सिनेमाघरों में रिलीज होन के कुछ समय बाद पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'मैं अटल हूं' ऑनलाइन लीक हो गई है।

फिल्म 'मैं अटल हूं' इन साइट्स पर हुई है लीक

पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'मैं अटल हूं' का फैंस को इंतजार था और रिलीज हो के बाद लोग इसको एंजॉय करने सिनेमाघरों में पहुंचे हैं। इसी बीच फिल्ममेकर्स के लिए झटके वाली खबर आ गई। दरअसल, बताया जा रहा है कि फिल्म 'मैं अटल हूं' को कई पाइरेसी साइट्स पर लीक किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म 'मैं अटल हूं' टेलीग्राम, फिल्मीजिला, तमिलरॉकर्स और मूवीरुल्ज जैसी पाइरेसी साइट्स पर एचडी प्रिंट में लीक हो चुकी है। इस तरह से फिल्म 'मैं अटल हूं' को लोग फ्री में डाउनलोड कर रहे हैं और मेकर्स को नुकसान पहुंचा रहे हैं। हालांकि, ये कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले तमाम फिल्में इन पाइरेसी साइट्स का निशाना बन चुकी हैं।

फिल्म 'मैं अटल हूं' इस किताब पर है बेस्ड

बताते चलें कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पूरी जिंदगी को फिल्म 'मैं अटल हूं' में दिखाया गया है। ये फिल्म 'मैं अटल हूं' को एनपी उल्लेख की किताब 'द अनटोल्ड वाजपेयीः पॉलिटिशियन एंड पैराटॉक्स' पर बेस्ड है। रवि जाधव के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'मैं अटल हूं' में पंकज त्रिपाठी के अलावा पीयूष मिश्रा और दया शंकर पांडे भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म 'मैं अटल हूं' को संदीप सिंह, विनोद भानुशाली और कमलेश भानुशाली ने प्रोड्यूस किया है।