Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

'खलीबली' के मेकिंग वीडियो में दिखी रणवीर की एनर्जी और मैडनेस, देखें वीडियो

फिल्म को रिलीज हुए करीब एक महीना होने जा रहा है, लेकिन अभी रणवीर की तारीफों का सिलसिला खत्म नहीं हुआ है।

By: Gaurav Nauriyal  |  Published: February 19, 2018 5:31 PM IST

'खलीबली' के मेकिंग वीडियो में दिखी रणवीर की एनर्जी और मैडनेस, देखें वीडियो

फिल्म 'पद्मावत' में खिलजी के किरदार में नजर आए रणवीर सिंह ने अपनी अदाकारी से सबका दिल जीत लिया था। अपने किरदार को लेकर उन्हें इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेताओं से लेकर आम दर्शकों तक सबका प्यार मिला। फिल्म को रिलीज हुए करीब एक महीना होने जा रहा है, लेकिन अभी रणवीर की तारीफों का सिलसिला खत्म नहीं हुआ है। रणवीर ने खिलजी के किरदार को पर्दे पर जिंदा करने के लिए मेहनत ही इतनी तगड़ी की है कि इस फिल्म का जिक्र अब तक किसी न किसी बहाने से हो ही जा रहा है।

हाल ही में टी-सीरीज ने फिल्म के एक गाने 'खलीबली' का मेकिंग वीडियो जारी किया है। 'खलीबली' सॉन्ग रिलीज के बाद से ही लोगों के द्वारा खासा सराहा जा रहा है। ये वही गाना है जो दर्शकों को फिल्म में खिलजी के क्रूर व्यवहार और उसकी पर्सनैलिटी के और करीब ले जाता है। बॉलीवुड के दिग्गज कोरियोग्राफरों में गिने जाने वाले गणेश आचार्य ने इस गाने को कोरियोग्राफ किया था। इस गाने को खास बनाने के लिए रणवीर ने भी अपनी ओर से कोई कसर नहीं छोड़ी। अब जबकि इसका मेकिंग वीडियो जारी किया गया है तो इसमें भी रणवीर और गणेश आचार्य दोनों हार्ड वर्क करते हुए नजर आ रहे हैं।

गणेश-रणवीर ने साथ में पहले भी दी जबरदस्त परफॉरमेंस
गणेश आचार्य और रणवीर सिंह इससे पहले भी फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के 'मल्हारी' गाने के लिए साथ में काम कर चुके हैं। इस गाने में भी गणेश आचार्य और रणवीर का हार्ड वर्क साफ तौर पर नजर आया था। 'मल्हारी' न केवल हिट हुआ था, बल्कि इस गाने में रणवीर की परफॉरमेंस को भी खासा सराहा गया था।

संजय लीला भंसाली भी दिखे उत्साहित
'खलीबली' के मेकिंग वीडियो में न केवल गणेश आचार्य और रणवीर, बल्कि इसकी शूटिंग के दौरान संजय लीला भंसाली भी खासे उत्साहित नजर आ रहे हैं। सेट पर रणवीर की परफॉरमेंस देख फिल्म के बाकी मेंबर्स के साथ ही निर्देशक संजय लीला भंसाली भी उत्साहित दिख रहे हैं। इस दौरान एक जगह शॉट पूरा होने के बाद संजय मुस्कुराकर तालियां बजाते हुए भी नजर आ रहे हैं।

खैर, ऐसा हो भी क्यों न जब गणेश के निर्देशन में रणवीर ने न केवल डांस स्टेप को परफेक्टली प्ले किया बल्कि डांस मूव्स और इमोशन का जो पॉवर पैक रणवीर ने इस गाने में डिलीवर किया है, उससे भंसाली भला कैसे न खुश होते। फिल्म में रणवीर की परफॉरमेंस को देखकर तो यह भी कहा जा रहा है कि यह गाना इस साल कई अवॉर्ड्स भी अपने नाम कर सकता है।


About the Author

Gaurav Nauriyal