Also Read
मलाइका अरोड़ा ने अपनी नई तस्वीरें शेयर की हैं.
एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) 52 साल की हो चुकी हैं लेकिन उनकी ग्लैमरस अदाओं में किसी तरह की कमी नहीं आई है. वह एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में भी एक्टिव हैं और मूवीज में डांस नंबर करते नजर आती हैं. इसके साथ ही मलाइका अरोड़ा खुलकर जिंदगी जीने वाले सेलिब्रिटीज में गिनी जाती हैं. वह अक्सर वेकेशन पर जाती हैं और इसकी झलक दिखाती हैं. इस दौरान एक बात ध्यान खींचती है कि मलाइका अरोड़ा के लिए उम्र सिर्फ एक नंबर है. दरअसल, उनकी जबरदस्त फिटनेस और ग्लैमरस अंदाज उम्र को ढक देता है. मलाइका अरोड़ा ने एक बार फिर अपनी नई तस्वीरें शेयर की हैं और फिगर फ्लॉन्ट कर अपने तमाम चाहने वाले फैंस का दिल धड़काया है.
मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से वेकेशन की एक से बढ़कर एक ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की हैं. वह रिवीलिंग ड्रेस में चिल करते नजर आ रही हैं और उनका सिजलिंग अंदाज फैंस को मदहोश कर रहा है. वह कभी समंदर के बीच याट पर नजर आईं तो कभी पहाड़ों के आसपास दिखाई दीं. इसके साथ ही मलाइका अरोड़ा ने कभी बिकिनी तो कभी मोनोकिनी में पोज दिया है और अपना फिगर फ्लॉन्ट करने का मौका नहीं छोड़ता है. एक्ट्रेस की नई तस्वीरें वायरल होते ही फैंस ने प्यारे कमेंट की बरसात कर दी. एक फैन ने लिखा है, 'क्या खूबसूरती है.' एक फैन ने लिखा है, 'गजब का आत्मविश्वास है.' एक फैन ने लिखा है, 'क्वीन.' एक फैन ने लिखा है, 'इनके लिए उम्र सिर्फ एक नंबर है.' बताते चलें कि मलाइका अरोड़ा अपने बेटे अरहान खान के साथ भी वेकेशन पर जाती रहती हैं.
View this post on Instagram
मलाइका अरोड़ा की निजी जिंदगी की बात की जाए तो उन्होंने एक्टर अरबाज खान के साथ साल 1998 में शादी की थी. दोनों का एक बेटा अरहान खान है. मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान का साल 2017 में तलाक हो चुका है. अरबाज खान से तलाक लेने के बाद मलाइका अरोड़ा ने एक्टर अर्जुन कपूर के साथ डेट किया और दोनों 5 साल से ज्यादा समय तक रिश्ते में है. फिलहाल, दोनों का ब्रेकअप हो चुका है. बताया जाता है इस समय मलाइका अरोड़ा सिंगल हैं. हालांकि, उनका नाम अक्सर किसी ना किसी के साथ जुड़ता रहता है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.