Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Ayushmann Khurrana की फिल्म 'थामा' की 'पॉइजन बेबी' बनीं Malaika Arora, फर्स्ट लुक देख फैंस हुए क्रेजी

Malaika Arora एक बार फिर से पर्दे पर अपने आइटम सॉन्ग से आग लगाने के लिए तैयार हैं. एक्ट्रेस आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'थामा' में 'पॉइजन बेबी' बनकर जमकर बवाल काटने वाली हैं.

By: Sadhna Mishra  |  Published: October 13, 2025 7:02 PM IST

Ayushmann Khurrana की फिल्म 'थामा' की 'पॉइजन बेबी' बनीं Malaika Arora, फर्स्ट लुक देख फैंस हुए क्रेजी

Malaika Arora Item Number In Thamma: सिनेमा लवर्स के लिए यह दिवाली (Diwali) बेहद खास रहने वाली है, क्योंकि इस बार बॉलीवुड फैन्स के लिए एक बड़ा सरप्राइज तैयार है. दरअसल, 21 अक्टूबर 2025 को बॉक्स ऑफिस पर एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की मच अवेटेड फिल्म 'थामा' (Thamma) धमाल मचाने वाली है. हालांकि, इस हॉरर-कॉमेडी मूवी की रिलीज से पहले ही मेकर्स ने एक और बड़ा खुलासा कर दिया है, जिससे दर्शकों की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई है.

मलाइका अरोड़ा बनीं 'पॉइजन बेबी'

दरअसल, फिल्म 'थामा' (Thamma Item Number) से एक बार फिर से बॉलीवुड की डांस क्वीन मलाइका अरोड़ा की पर्दे पर स्पेशल एंट्री होने वाली है. जी हां...आपने सही पढ़ा. बॉलीवुड फिल्मों के आइटम नंबर की क्वीन मलाइका इस फिल्म में एक धमाकेदार स्पेशल अपीयरेंस देंगी. उनका यह गाना एक बार फिर बड़े पर्दे पर आग लगाने के लिए तैयार है. मलाइक (Malaika Arora) के इस गाने का नाम 'पॉइजन बेबी' (Poison Baby) है, जिसका फर्स्ट लुक आउट हो चुका है और इसे देखने के बाद तो दर्शकों की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई है.

बेहद हॉट है मलाइका Poison Baby लुक

'थामा' के आइटम नंबर का फर्स्ट लुक मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora Item Song) ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इस पोस्टर में उनका लुक बेहद हॉट है. आपको बता दें कि, मलाइका 'चल छैयां छैयां' और 'मुन्नी बदनाम हुई' जैसे आइकॉनिक गानों से लाखों दिलों को जीत चुकी हैं. वहीं अब उनका ये नया गाना सिनेमाघरों में सीटियां बजवाएगा.

पहली बार साथ नजर आएंगे आयुष्मान और रश्मिका

आपको बता दें कि, मैडॉक यूनिवर्स की अपकमिंग फिल्म 'थामा' में पहली बार आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे. इस फ्रेश जोड़ी को देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. फिल्म का ट्रेलर पहले ही दर्शकों को हॉरर-कॉमेडी और रोमांस का जबरदस्त डोज दे चुका है.

कब रिलीज होगी 'थामा'?

पिछले काफी समय से आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना स्टारर इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर बज बना हुआ है, जो 21 अक्टूबर 2025 यानी दिवाली के खास मौके पर फिल्म की रिलीज के साथ खत्म होगा. इस मूवी में आयुष्मान और रश्मिका के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल जैसे दमदार एक्टर्स भी लीड रोल में हैं. वहीं मलाइका के 'पॉइजन बेबी' सॉन्ग के जुड़ने से अब यह दिवाली रिलीज और भी जबरदस्त होने वाली है. ऐसे में फैंस को अब फिल्म का और भी बेसब्री से इंतजार है.